रायपुर। घटना रायपुर के खमतराई इलाके की है। जहां एक पति ने अपनी ही बीवी का धारदार चाकू से हत्या कर दी। उसके बाद आरोपी ने स्वयं को थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया।
जानकारी के मुताबिक खमतराई निवासी राधेश्याम वर्मा जब काम करके घर पहुंचा तो उसकी पत्नी काजल वर्मा फोन पर किसी के साथ बात कर रही थी। यह देख राधेश्याम वर्मा को लगा कि उसकी पत्नी का किसी के साथ अवैध संबंध है। तब पति ने चाकू से अपनी पत्नी काजल की गला रेतकर उसको जन से मार डाला। घटना बीती रात की है। आए दिन दोनो में लड़ाई झगड़ा होता ही रहता था। हत्या करने के बाद आरोपी ने पुलिस थाने जाकर स्वयं को पुलिस के हवाले कर दिया। और पुलिस को घटना की जानकारी दी।
आरोपी ने पुलिस को बताया की पत्नी को पहले भी फोन पर बातें करने से मना किया था। फिर भी वो नही मानती थी, और इसी बात को लेकर दोनो में हमेशा विवाद होता रहता था।