छत्तीसगढ़ 24 लाइव न्यूज़
कसडोल। थाना कसडोल अंतर्गत ग्राम कटगी के शराब दुकान में दिन दहाड़े बंदूक की नोक पर अज्ञात लुटेरों ने 20लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। लुटेरे अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 9अप्रैल को ग्राम कटगी के शराब दुकान में अज्ञात लुटेरों द्वारा बंदूक दिखाकर 20लाख रूपए लूट लिया गया। पुलिस अब तक लुटेरों को पकड़ने में नाकामयाब रही है। वहीं लगभग तीन महीने पहले भी लुटेरों ने ग्रामीण बैंक में लूट के वारदात को अंजाम दिया था। क्षेत्र में ऐसी घटनाएं लगातार बढ़ती ही जा रही है। फिर भी आरोपियों तक पुलिस के हाथ नही पहुंच पा रही है। ऐसी बढ़ती घटनाएं और आरोपियों का गिरफ्तार नही हो पाना कई तरह के सवाल खड़े कर रहे हैं। कई ऐसे मामले हैं जिनका वर्षों बाद भी अब तक खुलासा नहीं हो सका है।