छत्तीसगढ़ 24 लाइव न्यूज़ | रिपोर्टर रोहित चेरकिया | बार नवापारा
कसडोल। बार नवापारा वनांचल क्षेत्र में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि प्राण लहरे जी का आगमन हुआ। बार नवापारा वनांचल क्षेत्र में वटवृक्ष नीचे में कार्यकर्ताओ का लोकसभा चुनाव 2024 चुनाव के सम्बन्ध मे कार्यकर्ता बैठक रखा गया। जिसमे कांग्रेस के लोकप्रिय, अनुभवी प्रत्याशी श्री मान शिव डहरिया जी को भारी बहुमत से जीताकर सांसद बनाने का सभी कार्यकर्ताओ ने संकल्प लिया! इसमें मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि प्राण लहरे, हेतेंद्र ठाकुर (जिलाध्यक्ष कांग्रेस पार्टी बलौदाबाजार),ब्लॉक अध्यक्ष सोनाखान युधिष्ठिर, नायक, संजू ठाकुर(अध्यक्ष आदिवासी कांग्रेस सोनाखान ), गंभीर ठाकुर, अमरध्वज यादव, पुरषोत्तम प्रधान, अनिरुद्ध दीवान, माधव तिवारी, सुरेश यादव, सम्पत ठाकुर, हेमकुमार दीवान, धरम रात्रे, ताराचंद, टिकनेश, कन्हैया, विशाल ठाकुर इसके अलावा सैकड़ो कि संख्या मे कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे!