स्टीयरिंग फेल होने के कारण हुआ यह हादसा
नारायणपुर। छुट्टी पर जा जवानों की गाड़ी नारायणपुर के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 17 जवान घायल हुए हैं। जिनको नारायणपुर जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जिसमे 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर जवानों को रायपुर रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही नारायणपुर पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा घायल जवानों से मिलने अस्पताल पहुंच गए।
घटना आज दोपहर 12 बजे के आसपास की बताई जा रही है। 162 बटालियन BSF के जवान फुलपाड कैंप में तैनात थे। सभी जवान छूटी पर जाने के लिए मेटाडोर से निकले थे कि अचानक रास्ते में कुम्हारी के पास वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में जवानों को चोटें आई।