छत्तीसगढ़ 24 लाइव/ रिपोर्टर: विजय बरीहा (छत्तीसगढ़)
बसना। शुक्रवार को बसना पुलिस ने 17 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया, गांजे की कीमत साढ़े आठ लाख रुपए बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार बसना पुलिस ने 19 जनवरी को पुलिस पेट्रोलिंग पर परसकोल चौक की तरफ जा रही थी. उसी दौरान टाटा आर्य क्रमांक CG12 R6186 सामने से आते दिखा। पुलिस की गाड़ी को देखकर गाड़ी का ड्राइवर घबरा गया। फिर उसने अपने टाटा आर्य वाहन को मोड़कर वहां से भागने की कोशिश करने लगा, जिसे देखकर पुलिस को कुछ गडबड होने की आशंका हुई। पुलिस द्वारा गाड़ी का पीछा कर घेराबंदी कर गाड़ी को पकड़ लिया गया. और ड्राइवर से पूछताछ करने पर अपने कार के पीछे डिक्की में गांजा होना बताया.गांजा के साथ गिरफ्तार दोनो आरोपी
नाम पता पूछने पर (1) बालकदास पात्रे पिता अंजोर दास पात्रे (21वर्ष) निवासी भुन्डा, थाना कोटा, जिला बिलासपुर। (2) सुमीत बिसी पिता रविन्द्र बिसी (22वर्ष) निवासी सागरपाली कालोनी, थाना देवगांव, उडिसा बताया। तस्करों के पास से 17 किलो गांजा बरामद किया गया। जिसकी कीमत 8.5 रूपये। एवं टाटा आर्या वाहन क्रमांक CG12 R6186 जिसकी कीमत 6 लाख रूपये को जब्त कर अपराध दर्ज कर कार्यवाही किया गया।