छत्तीसगढ़ 24 लाइव न्यूज़
राजादेवरी में हुआ पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन
राजादेवरी। ट्रस्ट प्रमुख पूजनीय राजमाता श्रीमती रूखमणी देवी शाह (देवरीराज परिक्षेत्र) की अध्यक्षता में एवं गायत्री शक्ति पीठ परिवार द्वारा राजादेवरी में पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। जिसकी स्थापना सन् 1998 में किया गया था।
9 मार्च से 11मार्च तक अछोला की प्रज्ञा पार्टी द्वारा प्रज्ञा पुराण व भक्ति संगीत कार्यक्रम का अनुसरण कराया गया। प्रथम दिवस कलश यात्रा निकाली गई। द्वितीय दिवस ध्यान योग और माता गायत्री पूजन एवं पंचकुंडीय यज्ञ किया गया। संध्या समय दीप प्रज्ज्वलित करके महायज्ञ का कार्यक्रम संपन्न किया गया। तृतीय दिवस पुनः ध्यान योग और पंचकुंडीय महायज्ञ आहुति के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युग परिवर्तन हेतु व्यक्तित्व निर्माण एवं लोगों को आदर्श व्यक्तित्व के पथ पर चलकर जीवन जीने का सन्देश देना है।इस कार्यक्रम में ग्रामवासी राजादेवरी एवं क्षेत्र के श्रद्धालुओं द्वारा बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया गया तथा प्रज्ञा पुराण कथा का अनुसरण किया गया।