Type Here to Get Search Results !

Breaking News Animation

Category (Heading)

Live TV & E Paper

हांथी के कुचलने से बुजुर्ग की मौत

 

मृतक कनकु राम


बारनवापारा अभ्यारण्य समीपस्थ ग्राम हरदी निवासी कनकु राम पिता चमरू लाल उम्र 68 वर्ष को 22अक्टूबर बुधवार शाम करीब 4 बजे के आसपास डीके जक्शन कक्ष क्रमांक 108 में हाथी ने कुचल कर मौत के घाट उतार दिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

     घटना उपरांत राहगीर और कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने यह मंजर देखा। जो देखते ही देखते यह सनसनीखेज खबर आग की तरह फैल गई और लोगों का हुजूम देखने को उमड़ पड़ा। इस घटना के बाद वन अमला 1घंटे तक घटना स्थल पर नहीं पहुंचने से ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखने को मिला। वहीं डीके जक्शन में तैनात बेरियर चौकीदार नन्द कुमार ध्रुव ने बताया कि मृतक को बेरियर पार मत करो आगे हाथी है करके चेतावनी दी गई किंतु मृतक ने नहीं माना लिहाजा हाथी के कुचलने से मौत हो गई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad

खबर एवं विज्ञापन लगवाने के लिए संपर्क करें 8959599895 पर। या हमें ई मेल करें cg24live.news@gmail.com पर।