Type Here to Get Search Results !

Breaking News Animation

Category (Heading)

Live TV & E Paper

सोनाखान वन प्रबंधन समिति द्वारा जिला कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन, डिप्टी रेंजर और बीट गार्ड को हटाने की मांग

 *सोनाखान वन प्रबंधन समिति द्वारा जिला कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन, डिप्टी रेंजर और बीट गार्ड को हटाने की मांग*

_____________________________________


 *छत्तीसगढ़ 24 ख़बर । रिपोर्टर रोहित चेरकिया । रामपुर बारनवापारा ।*




 *सोनाखान।* खबर बलौदाबाजार जिले के सोनाखान तहसील की है जहां वन प्रबंधन समिति सोनाखान द्वारा जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया है। जिसमें वन विभाग के कर्मचारी डिप्टी रेंजर और बीट गार्ड को हटाने की मांग की है।

     प्राप्त जानकारी के मुताबिक वन प्रबंधन समिति सोनाखान के सदस्यों का आरोप है कि बीट गार्ड खगेश्वर ध्रुव और डिप्टी रेंजर योगेश साहू ने वन प्रबंधन समिति के प्रस्ताव के बिना ही खाते से रुपए आहरण कर लिया है। मामले को लेकर ग्रामीणों व प्रबंधन समिति के सदस्यों द्वारा जिला कलेक्टर कार्यालय में उपस्थित होकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। वहीं मुख्यमंत्री, वन मंत्री, व प्रभारी मंत्री को इस मामले की जांच करने की मांग की है। तथा दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad

खबर एवं विज्ञापन लगवाने के लिए संपर्क करें 8959599895 पर। या हमें ई मेल करें cg24live.news@gmail.com पर।