Type Here to Get Search Results !

Breaking News Animation

Category (Heading)

Live TV & E Paper

Reporter Join

बिलाईगढ़ : मनरेगा में बड़ा फर्जीवाड़ा, मस्टररोल में फर्जी हाजिरी लगाकर किया झोलझाल

छत्तीसगढ़-24 Live न्यूज़ | बिलाईगढ़ | छत्तीसगढ़|


बिलाईगढ़। जानकारी के अनुसार बिलाईगढ़ जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत टेंगनाकछार में सन् 2024 में रोजगार गारंटी योजना के तहत नाला पथ उपचार का कार्य कराया जा रहा था, जिसमें दिनांक 23/04/2024 को सितेश्वर पिता महेश्वर और रमेश कुमार पिता सातेलाल का नाम रोजगार सहायक श्रीमती निर्मल बाई द्वारा फर्जी तरीके से मस्टररोल में हाजिरी भरा गया है। क्योंकि उक्त तिथि को सीतेश्वर और रमेश कुमार (छुईहा निवासी) व्यवहार न्यायालय बिलाईगढ़ में उपस्थित थे। जहां उन्होंने हस्ताक्षर भी किया हुआ है। यहां पर ये बड़ा सवाल उठता है कि एक ही समय में दो अलग अलग स्थान पर कोई व्यक्ति कैसे उपस्थित हो सकता है?

इस फर्जीवाड़ा की शिकायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बिलाईगढ़ को किया गया। उन्होंने मामले की जांच के लिए टीम गठित कर जांच के निर्देश दिए हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad

छत्तीसगढ़ के सभी जिलों एवं तहसीलों में रिपोर्टर की आवश्यकता है। इच्छुक तथा अनुभवी व्यक्ति संपर्क करें 8959599895 पर। या ऊपर दिए गए JOIN REPORTER बटन पर क्लिक करके आवेदन फॉर्म भरें और सबमिट कर दें।