Type Here to Get Search Results !

Breaking News Animation

Category (Heading)

Live TV & E Paper

Reporter Join

विष्णु देव साय सरकार में अधिकारी कर्मचारी लापरवाह, बड़ी आफत को दे रहें न्यौता

 *विष्णु देव साय सरकार में अधिकारी कर्मचारी लापरवाह, बड़ी आफत को दे रहें न्यौता.......* 






 *दिनांक 22 अप्रैल को जिला बलौदा बाजार - भाटापारा में कलेक्टर जनदर्शन में बारनवापारा परिक्षेत्र के 11 पंचायत के 30 से 32  ग्राम के सरपंच, उपसरपंच, पंच, जनपद सदस्य, जिला सदस्य एवं ग्राम मुखिया क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर जनदर्शन में पहुंचे थे। जिसमें बिजली, सड़क, तेंदुपत्ता तोड़ाई, एवं सामुदायिक वन अधिकार पत्र कि प्राप्ति मुख्य विषय था। जिसमें क्षेत्र वासियों ने कलेक्टर को आवेदन पत्र सौंपा था, और कलेक्टर कार्यालय से जनदर्शन का टोकन प्राप्त हुआ, जिसका क्रमांक 2270125000717 एवं सुरक्षा नम्बर 700 था। आवेदन कि स्थिति देखनें के लिए टोकन में वेबसाइट का लिंक jandarshan.cg.nic.in दिया गया था । आवेदन कि स्थिति जांच करनें के लिए जब क्षेत्र वासियों ने आवेदन क्रमांक को जांच किया तों सभी चौक गये। ये क्या इसमें किसी दुर्गा चौधरी पति शेषमणी चौधरी जो बलौदा बाजार निवासी हैं ने पीने का पानी के समस्या हेतु नलकुप खनन हेतु आवेदन को जनदर्शन मुख्यमंत्री शासन कि वेबसाइट में अपलोड किया गया है। तो इस तरह बारनवापारा के लोगों को परेशान और अन्याय के बीच ढकेलने का काम राज्य शासन के अधिकारी कर्मचारी कर रहें हैं। 22 तारिख को दिये आवेदन में क्षेत्र वासियों ने स्पष्ट कर दिया था कि अगर मांगें समाधान शिविर के पहले पुर्ण नहीं कि जाती है तों समाधान शिविर का पुर्ण विरोध करेंगे और उग्र आंदोलन करेंगे। अब इस संबंध में क्षेत्र के मुखिया रामचरण यादव जी, गोलू ठाकुर, पुरुषोत्तम प्रधान, अनिरूद्ध दीवान, अमर ध्वज यादव, खेमराज ठाकुर, लक्ष्मीनारायण, तेजराम ठाकुर,कलप, सम्पत ठाकुर, माधव प्रसाद तिवारी,संजीव कुमार, संतोष कुमार,बाबुलाल, कन्हैया भोई, अंजोर सिंह, प्रवीण, नाथुराम, पंचराम, अवन टंडन, भीखम ठाकुर, ब्रिज कुमार, डिग्री प्रधान, श्यामानंद भोई, भुनेश्वर ठाकुर से सम्पर्क कर फिर से क्षेत्रीय बैठक कि तैयारी कि जाएगी।*

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad

छत्तीसगढ़ के सभी जिलों एवं तहसीलों में रिपोर्टर की आवश्यकता है। इच्छुक तथा अनुभवी व्यक्ति संपर्क करें 8959599895 पर। या ऊपर दिए गए JOIN REPORTER बटन पर क्लिक करके आवेदन फॉर्म भरें और सबमिट कर दें।