Type Here to Get Search Results !

Category (Heading)

Live TV & E Paper

Reporter Join

छत्तीसगढ़ : गांजा लेकर आ रहे युवक को बसना पुलिस ने किया गिरफ्तार

 


ओडिशा से स्कूटी में गांजा लेकर आ रहे युवक को बसना पुलिस ने घेराबंदी कर पलसापाली नाका के पास रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 3 किलोग्राम शुद्ध गांजा, बिना नंबर की स्कूटी, एक मोबाइल और नकदी सहित कुल 2,55,500 रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।

बसना/महासमुंद। प्राप्त जानकारी के अनुसार बसना पुलिस को मंगलवार को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी कि पदमपुर (ओडिशा) की ओर से एक व्यक्ति कत्थे रंग की बिना नंबर वाली स्कूटी में अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर बसना की तरफ आ रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने पलसापाली बैरियर पदमपुर रोड पर कड़ी नाकाबंदी की।

​कुछ समय बाद हुलिए के अनुसार स्कूटी सवार आता दिखा। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर आरोपी वाहन को पीछे मोड़कर भागने लगा, जिसे जवानों ने तत्परता दिखाते हुए दौड़ाकर पकड़ लिया।

आरोपी की पहचान और कबूलनामा

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम विरू यादव (22 वर्ष), पिता छत्तरू यादव, निवासी ग्राम कोलीहा, थाना लवन, जिला बलौदाबाजार बताया।

  • ​स्कूटी के सामने रखी सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी की तलाशी लेने पर उसमें गांजा बरामद हुआ।
  • ​पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह पदमपुर पहुंचकर एक मोबाइल नंबर पर संपर्क करता था, जिसके बाद एक व्यक्ति नहर किनारे आकर उसे गांजा सौंपता था।
  • ​आरोपी ने यह 3 किलो गांजा 18,000 रुपये में खरीदा था। उसने पहले भी उसी व्यक्ति से दो-तीन बार गांजा खरीदकर अपने गांव ले जाकर बेचने की बात स्वीकार की।

जब्त सामग्री का विवरण (कुल कीमत: ₹2,55,500)

  • गांजा: 3 किलोग्राम शुद्ध गांजा (बोरी सहित कुल वजन 3.188 किग्रा), अनुमानित बाजार मूल्य ₹1,50,000
  • वाहन: एक बिना नंबर की कत्था रंग की हीरो डेस्टिनी स्कूटी, कीमत ₹90,000
  • मोबाइल: एक वीवो कंपनी का टचस्क्रीन स्मार्टफोन, कीमत ₹15,000
  • नकदी: 500 रुपये नकद

​बसना पुलिस ने आरोपी विरू यादव के खिलाफ नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट (NDPS Act) की धारा 20(B) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad

छत्तीसगढ़ के सभी जिलों एवं तहसीलों में रिपोर्टर की आवश्यकता है। इच्छुक तथा अनुभवी व्यक्ति संपर्क करें 8959599895 पर। या ऊपर दिए गए JOIN REPORTER बटन पर क्लिक करके आवेदन फॉर्म भरें और सबमिट कर दें।