Type Here to Get Search Results !

Category (Heading)

Live TV & E Paper

Reporter Join

कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां को उतारा मौत के घाट

 


कोसीर थाना क्षेत्र के ग्राम डडाईडीह में एक बेटे ने घरेलू विवाद में अपनी मां की पीट-पीटकर हत्या कर दी, जिसके बाद साक्ष्य मिटाने और अंतिम संस्कार की कोशिश में जुटे पति और बेटे दोनों को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

डडाईडीह: कोसीर थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामूली घरेलू विवाद ने इतना हिंसक रूप ले लिया कि कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां को मौत के घाट उतार दिया।

विवाद के बाद बेरहमी से पिटाई

जानकारी के अनुसार, ग्राम डडाईडीह निवासी सोहन बरेठ (24 वर्ष) का अपनी मां बृतबाई बरेठ के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। गुस्से में आकर सोहन ने लकड़ी के डंडे और पीढ़े से मां पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर चोटें आने के कारण बृतबाई ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

सबूत मिटाने और गुपचुप दाह संस्कार की साजिश

हत्या के बाद आरोपी बेटे ने कानून से बचने के लिए साक्ष्य छिपाने की साजिश रची। उसने खून के धब्बे साफ करने की नीयत से मां के शव को धोया और खटिया पर लिटा दिया। इसके बाद उसने अपने पिता सम्पत बरेठ (57 वर्ष) को विश्वास में लेकर पुलिस और प्रशासन को बिना कोई सूचना दिए, गुपचुप तरीके से शव का अंतिम संस्कार करने की पूरी तैयारी कर ली।

ग्रामीणों की सतर्कता से खुला राज

घर में अचानक हुई मौत और आनन-फानन में अंतिम संस्कार की तैयारी देखकर ग्रामीणों को गहरा संदेह हुआ। ग्रामीणों ने बिना देर किए मामले की सूचना सीधे कोसीर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और अंतिम संस्कार की प्रक्रिया रुकवाते हुए शव को कब्जे में ले लिया।

पुलिस की सख्ती के आगे टूटा आरोपियों का हौसला

पुलिस ने पति सम्पत बरेठ और बेटे सोहन बरेठ को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ शुरू की। शुरुआत में दोनों गुमराह करने की कोशिश करते रहे, लेकिन पुलिस की सख्त पूछताछ के आगे टूट गए और अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल लकड़ी का डंडा, पीढ़ा और घटना के समय पहने गए खून आलूदा कपड़े जब्त कर लिए हैं।

​कोसीर पुलिस ने आरोपी सोहन बरेठ और सम्पत बरेठ के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) (हत्या), 238(क) (साक्ष्य छिपाना) और 3(5) (साझा मंशा) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर दोनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad

छत्तीसगढ़ के सभी जिलों एवं तहसीलों में रिपोर्टर की आवश्यकता है। इच्छुक तथा अनुभवी व्यक्ति संपर्क करें 8959599895 पर। या ऊपर दिए गए JOIN REPORTER बटन पर क्लिक करके आवेदन फॉर्म भरें और सबमिट कर दें।