Type Here to Get Search Results !

Category (Heading)

Live TV & E Paper

Reporter Join

क्षेत्र में तेंदुए की दहशत: वन विभाग ने मुनादी कराने के दिए निर्देश


​बागबाहरा (महासमुंद):

महासमुंद जिले के बागबाहरा वन परिक्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम बोकरामुड़ा खुर्द में पिछले 4-5 दिनों से लगातार तेंदुए की आवाजाही देखी जा रही है, जिससे ग्रामीणों में भारी दहशत का माहौल है। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, गांव के हनुमान मंदिर के सामने हर रोज तेंदुआ विचरण करते हुए दिखाई दे रहा है। लगातार जंगली जानवर के दिखने से गांव में भय का वातावरण बना हुआ है और लोग शाम ढलते ही घरों में कैद होने को मजबूर हैं।

​मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने वन विभाग अलर्ट

​गांव के रिहायशी इलाके के पास तेंदुए की लगातार सक्रियता को देखते हुए वन विभाग भी सतर्क हो गया है। कार्यालय वन परिक्षेत्र अधिकारी, बागबाहरा द्वारा समस्त सहायक परिक्षेत्र अधिकारियों को आदेश जारी कर गांवों में तत्काल मुनादी कराने और ग्रामीणों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं।

​वन विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देश व सतर्कता बरतने की अपील:

​वन विभाग के पत्र के अनुसार, मानव-वन्यजीव द्वंद्व की स्थिति को टालने और ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निम्नलिखित बातों का पालन करने को कहा गया है:​

जंगल की ओर अनावश्यक न जाएं: ग्रामीण अकारण जंगल की ओर जाने से बचें और अकेले बाहर निकलने से परहेज करें।

​बच्चों और मवेशियों की सुरक्षा: बच्चों और मवेशियों का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि कोई अनहोनी न हो।

​छेड़छाड़ या पत्थर न मारें: किसी भी वन्य प्राणी (जैसे तेंदुआ, भालू या जंगली सूअर) के दिखने पर उसके नजदीक जाने, उसे छेड़ने अथवा पत्थर मारने की कोशिश बिल्कुल न करें।

​तत्काल सूचना दें: किसी भी प्रकार का वन्य प्राणी दिखाई देने पर तुरंत वन विभाग के अधिकारियों या कर्मचारियों को सूचित करें।

​वन परिक्षेत्र अधिकारी ने सभी संबंधित वन कर्मियों को पंचायत और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से तत्काल मुनादी की कार्यवाही सुनिश्चित करने और इस कार्य को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए हैं। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad

छत्तीसगढ़ के सभी जिलों एवं तहसीलों में रिपोर्टर की आवश्यकता है। इच्छुक तथा अनुभवी व्यक्ति संपर्क करें 8959599895 पर। या ऊपर दिए गए JOIN REPORTER बटन पर क्लिक करके आवेदन फॉर्म भरें और सबमिट कर दें।