तुरतुरिया माता गढ़ तीन दिवसीय मेले में पूरे छत्तीसगढ़ से लोग दर्शन के लिए पहुंचे
छत्तीसगढ़-24 ख़बर | रोहित चेरकिया
बलौदाबाजार जिले के कसडोल ब्लॉक में स्थित तुरतुरिया मे प्रतिवर्ष पौष पूर्णिमा के अवसर पर तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया जाता है। जिसमे छत्तीसगढ़ से ही नहीं बल्कि दूसरे राज्यों से भी श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। पौराणिक मान्यताएं हैं कि यहां महर्षि वाल्मीकि का आश्रम व तपोभूमि स्थित है। इस तुरतुरिया वन में ही माता सीता ने लव और कुश को जन्म दिया था। कहा जाता है तुरतुरिया माता गढ़ में जो भी व्यक्ति संतान प्राप्ति की मनोकामना लेकर आते उनकी मनोकामना पूर्ण होती है। तुरतुरिया माता गढ़ बार नयापारा अभ्यारण्य में पर्यटन स्थल के रूप में भी प्रसिद्ध है।



.png)
.png)
.png)
.png)