बलौदाबाजार।
बलौदा बाजार जिले के दूरस्थ ग्राम बिलारी के शासकीय प्राथमिक विद्यालय परिसर में 77वां गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास पूर्वक एवं उत्साह से मनाया गया। इस मौके सरपंच श्री विरेंद्र कुमार साहू ने ध्वजारोहण कर ग्राम वासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।
इस बार गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारी संख्या में ग्रामीणों ने अपनी उपस्थिति दी। इस मौके पर स्कूल के बालिकाओं द्वारा सुआ, करमा तथा ददरिया जैसे छत्तीसगढ़ के पारंपरिक लोक गीतों एवं ओड़िया गानों में भी अपनी प्रस्तुति देकर समा बांधा। और अपने सुंदर नृत्यों से दर्शकों का मन विभोर कर दिया। जिसमें "तरी हरि नाना..." "रोसो जामुडाली" तथा "झूली झूली..." जैसे गीतों ने लोगों का मन मोह लिया।
इन गीतों में कु.आकृति बरिहा, कु. कुसुम बरिहा, कु.किरण बरिहा, कु.इशिका बरिहा और कु.होलिका बरिहा ने प्रस्तुति देकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिसमें शिक्षक श्री मोहन लाल दीवान और श्री राजेश कुमार साहू का महत्वपूर्ण योगदान रहा। जिन्होंने अच्छे शिक्षा के साथ साथ बच्चों को अच्छी संस्कृति भी प्रदान की है। इस अवसर पर सभी स्कूलों के शिक्षकगण, पंचायत प्रतिनिधि, मीडिया प्रतिनिधि एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।




.png)
.png)
.png)
.png)