Type Here to Get Search Results !

Breaking News Animation

Category (Heading)

Live TV & E Paper

चार सूत्रीय मांगों को लेकर वनांचल के ग्रामीण पहुंचे कलेक्टोरेट

 "छत्तीसगढ़ 24 खबर" | रिपोर्टर रोहित चेरकिया

चार सूत्रीय मांगों को लेकर वनांचल के ग्रामीण पहुंचे कलेक्टोरेट 

कलेक्टोरेट पहुंचे वनांचल के ग्रामीण 




बारनवापारा। आज दिनांक 22 अप्रैल को बारनवापारा वानांचल के 11 पंचायत के सरपंच, उपसरपंच, पंच, जनपद सदस्य, जिला सदस्य एवं ग्राम मुखिया प्रतिनिधि अपनें क्षेत्र के चार सुत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर कार्यालय बलौदाबाजार पहुंचें। बार नवापारा वानांचल के ग्रामीणों की मांग हैं कि सुशासन तिहार के तहत समाधान शिविर के पहले बिजली, सड़क, तेंदुपत्ता संग्रहण, सामुदायिक वन अधिकार पत्र वितरण कि मांग पुर्ण किया जावें।

मांगे पूरी नहीं होने पर समाधान शिविर का ग्रामीण करेंगे विरोध

      वनांचल वासियों का कहना है कि अगर मांगें समाधान शिविर के पहले पुर्ण नहीं कि जाती है तों समाधान शिविर का पुर्ण विरोध करेंगे। ग्रामीणों ने उग्र आंदोलन करनें कि जानकारी पत्र के माध्यम से जिला कलेक्टर कों दी है। जिला कलेक्टर द्वारा वानाचंल के ग्रामीणों को यह मांग पुर्ण करनें का आश्वासन दिया है, अब ग्रामीण समय का इन्तजार कर रहे हैं। कलेक्टर को आवेदन देने के बाद क्षेत्र के प्रतिनिधि गांव गांव में बैठक कराकर इसकी जानकारी ग्रामीणों को देंगे, ताकि यह मांग पुर्ण हों सकें।

इसमें रामचरण यादव जी, गोलू ठाकुर, पुरुषोत्तम प्रधान, अनिरूद्ध दीवान, अमर ध्वज यादव, खेमराज ठाकुर, लक्ष्मीनारायण, तेजराम ठाकुर,कलप, सम्पत ठाकुर, माधव प्रसाद तिवारी,संजीव कुमार, संतोष कुमार,बाबुलाल, कन्हैया भोई, अंजोर सिंह, प्रवीण, नाथुराम, पंचराम, अवन टंडन, भीखम ठाकुर, ब्रिज कुमार, डिग्री प्रधान, श्यामानंद भोई, भुनेश्वर ठाकुर, एवं संतोष मांझी मुख्य रुप से उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad

खबर एवं विज्ञापन लगवाने के लिए संपर्क करें 8959599895 पर। या हमें ई मेल करें cg24live.news@gmail.com पर।