Type Here to Get Search Results !

Breaking News Animation

Category (Heading)

Live TV & E Paper

बारनवापारा : अवैध कटाई मामले में शिकायत के बाद सबूत मिटाने का प्रयास

 बारनवापारा : अवैध कटाई मामले में शिकायत के बाद सबूत मिटाने का प्रयास

CG-24 News | Balodabazar | Chhattisgarh 

बलौदाबाजार। ज्ञात हो कि विगत दिनों बार नवापारा परियोजना मंडल अंतर्गत रवान रेंज के मोहदा कक्ष क्र.-144 में कूप कटाई में हुई अनियमितता की सूचना मिलने पर मीडिया की टीम मौके पर पहुंची और निरीक्षण किया तो व्यापक लापरवाही पाया गया।




नियम के तहत वन कक्ष में कूप कटाई करने के पूर्व उपयुक्त वृक्षों में नंबर लिखकर पेड़ को मार्किंग व चिन्हांकित करना होता है, और वनोपज उत्पादन के लिए उसी चिह्नित किए गए पेड़ों की कटाई किया जाता है। किन्तु इस वन कक्ष में नियम के विरुद्ध, मनमर्जी तरीके से, मार्किंग किए गए पेड़ों की कटाई न करके अन्य पेड़ों की अंधाधुंध कटाई कर निर्धारित लकड़ियों की आपूर्ति कर दी गई।




 इस मामले की जांच हेतु संबंधित विभाग के छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम बारनवापारा परियोजना मंडल रायपुर में शिकायत किया गया था। परन्तु जांच से पूर्व ही दोषियों के द्वारा अपने दोष छुपाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से मार्किंग किए गए पेड़ों से नंबर मिटा दिए गए हैं। ताकि किसी को कुछ पता भी ना चले।

सूचना मिलने पर मीडिया की टीम द्वारा पुनः मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया जिसमें पेड़ों पर अंकित नंबर मिटा हुआ पाया गया। लेकिन उच्च स्तरीय जांच के बाद गुनहगार का चेहरा एक दिन जरूर बेनकाब होगा। बहरहाल मीडिया के पास पेड़ पर अंकित नंबर और उस पर से मिटाए गए नंबर की फोटोग्राफ्स और वीडियो दोनों सुरक्षित और सबूत मौजूद हैं। अब देखना ये होगा कि विभागीय जांच के बाद दोषियों पर क्या कार्रवाई होती है। क्रमशः...

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad

खबर एवं विज्ञापन लगवाने के लिए संपर्क करें 8959599895 पर। या हमें ई मेल करें cg24live.news@gmail.com पर।