Type Here to Get Search Results !

Breaking News Animation

Category (Heading)

Live TV & E Paper

बड़गांव नीलगिरी प्लांटेशन में भारी भ्रष्टाचार, शिकायत के बाद कार्यवाही में विलंब

 बड़गांव नीलगिरी प्लांटेशन में भारी भ्रष्टाचार, शिकायत के बाद कार्यवाही में विलंब

CG-24 NEWS | #Balodabazar #Chhattisgarh 

बारनवापारा। 10.02.2026 

छ.ग.राज्य वन विकास निगम के बारनावापारा परियोजना मंडल अंतर्गत बार परिक्षेत्र के बड़गांव-जम्हर के समीप निगम के वन कक्ष क्र. 97 एवं 98 में वर्ष 2015-16 में लाखों की संख्या में नीलगिरी एवं सागौन पौधे रोपण किये गए थे। लेकिन वर्षों बीत जाने के बाद भी, लाखों रुपए के बजट खर्च होने के अनुरूप वहां से वनोपज का उत्पादन वन विकास निगम को अब तक नहीं होने से निगम को लाखों-करोड़ों का नुकसान हो चुका है।



डिप्टी डीएम चित्रा त्रिपाठी की भूमिका संदेहास्पद

वहीं ग्रामीण जानकार बताते हैं कि इस प्लांटेशन मे नीलगिरी और सागौन पौधे रोपड़ करवाने वाले रेंजर, डिप्टी रेंजर द्वारा निगम को लाखों रुपए का चपत लगाया गया है। तत्कालीन डिप्टी रेंजर, फारेस्ट गार्ड के साथ तत्कालीन रेंजर एवं बारनवापारा परियोजना मंडल के वर्तमान डीप्टी डीएम चित्रा त्रिपाठी की भूमिका भी संदेह के दायरे में है।

कुछ जानकार सूत्र बताते हैं कि वन विकास निगम बारनवापारा परियोजना मंडल को वर्षों से लूटने वाले अधिकारी कर्मचारियों को डिप्टी डीएम के द्वारा उनका मनोबल बढ़ाया जाता है। जिससे क्षेत्र में लगातार सागौन लकड़ियों की तस्करी एवं वन्य जीव संबंधित अपराधों के आंकड़े में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। वहीं नीलगिरी प्लांटेशन में हुए वित्तीय अनियमितता एवं पौधों की संख्यात्मक जांच करने की शिकायत के बाद भी अब तक कार्यवाही शून्य क्यों है? समझ से परे है। जिसकी शिकायत जल्द ही लिखित रूप से दोबारा अध्यक्ष वन विकास निगम लिमिटेड छत्तीसगढ़ शासन एवं प्रबंध संचालक वन विकास निगम लिमिटेड अटल नगर नया रायपुर को किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad

खबर एवं विज्ञापन लगवाने के लिए संपर्क करें 8959599895 पर। या हमें ई मेल करें cg24live.news@gmail.com पर।