Type Here to Get Search Results !

Breaking News Animation

Category (Heading)

Live TV & E Paper

शा.पूर्व. मा. शाला थरगांव के प्रधान पाठक साधराम चौधरी को 42 वर्षीय सेवा पश्चात सम्मानजनक विदाई

 छत्तीसगढ़ 24 खबर | रिपोर्टर रोहित चेरकिया | रामपुर, बारनवापारा

-----------------------------------

शा.पूर्व. मा. शाला थरगांव प्रधान पाठक साधराम चौधरी को 42 वर्षीय सेवा पश्चात सम्मानजनक विदाई।


बलोदाबाजार।
विकासखण्ड कसडोल के संकुल केंद्र थरगांव अंतर्गत पूर्व.मा.शाला थरगांव में प्रधान पाठक के पद पर पदस्थ रहे साधराम चौधरी को 42वर्ष सेवा पश्चात सह सम्मान विदाई दी गई।

स्कूल  के छात्र छात्राओं ने नम आंखों से अपने गुरु के चरण स्पर्श किया और रो पड़े । बच्चों का स्नेह दुलार पाकर गुरुजी भी  भावुक हो गए ।

चौधरी सर जी ने शिक्षा विभाग में 13/10/1983 से01/11/1983  तक सहायक शिक्षक के रूप में शा.प्राथमिक शाला केसरपुर में  कार्यरत रहे  । वही शिक्षा का काफी अनुभव रहा बाद में उन्होंने स्थांतरण पर10/04/2020 से  30/04/2024  तक शा.पूर्व.माध्यमिक शाला थरगांव  में प्रधान पाठक के पद पर कार्य करते हुए  सेवानिवृत हुए है।

                 चौधरी सरजी ने अपने पुराने दिनों की यादों को ताज़ा करते हुए  बताया कि अपने दोस्त पन्ना महाराज के साथ जाते थे जिसमें ब्रेक नही होता था।आगे कहा कि आपसी प्रेम सहयोग की भावना और सम्मान के प्रति ऋणी है।

          सम्मान समारोह में संकुल केंद्र थरगांव के समस्त शिक्षक /शिक्षिकाएं गांव के गणमान्य नागरिक स्कूल के छात्र छात्राओ ने मिलकर गुरीजी को उनके निवास स्थान चांदन तक डीजे के धुन में रथ में सवार कराकर  काफी प्रसन्नता के साथ ले गए। साथ मे  डी. एन साहू सर जी ने सभी लोगो का अभिवादन किया। स्टाफ के तरफ से सप्रेम उपहार दिए साथ मे बच्चो ने भी सरजी को उपहार व गिफ्ट प्रदान किये ,शिक्षकों के द्वारा उपहार प्रदान किया गया। 

           ग्राम पंचायत थरगांव से सरपंच कमलेश्वरी साहू ,शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुनील साहू महेश  बरिहा ,गौतम सोरी परस साहू, सुनील सागर ,गोकुल एवम संकुल के समस्त शिक्षक शिक्षिकाएँ उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad

खबर एवं विज्ञापन लगवाने के लिए संपर्क करें 8959599895 पर। या हमें ई मेल करें cg24live.news@gmail.com पर।