Type Here to Get Search Results !

Breaking News Animation

Category (Heading)

Live TV & E Paper

बिलारी में मनाया गया सुशासन तिहार, अपनी मांगों को लेकर लोग बड़े उत्साहित नजर आए

 *बिलारी में मनाया गया सुशासन तिहार, अपनी मांगों को लेकर लोग बड़े उत्साहित नजर आए


छत्तीसगढ़ 24 ख़बर | रिपोर्टर विजय बरिहा | बलौदा बाजार 



*बलौदा बाजार।* जिले के दूरस्थ ग्राम पंचायत बिलारी (ज) में सुशासन तिहार मनाया गया। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाई जा रही सुशासन तिहार कार्यक्रम में लोगों ने अपनी अपनी मांग रखी है। जहां विभिन्न प्रकार की मांगों को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे हुए थे। चार दिवस में सबसे ज्यादा भीड़ भाड़ अंतिम दिन में देखने को मिला। लोगों की सबसे ज्यादा आवेदन आवास और शौचालय निर्माण को लेकर किया गया है।  छत्तीसगढ़ सरकार से लोग  उम्मीद लगा रहे हैं कि इस बार उनकी समस्या दूर होगी। और जो उनकी मांगे हैं वो पूरी होगी। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ग्राम पंचायत बिलारी के  पंचगण, मितानिन, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों द्वारा विशेष सहयोग प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में सरपंच वीरेंद्र कुमार साहू, रोजगार सहायक रामकुमार पटेल, विजय कुमार बरिहा, रविशंकर यादव, टेकराम साहू व चंद्रकुमार साहू का भी विशेष योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad

खबर एवं विज्ञापन लगवाने के लिए संपर्क करें 8959599895 पर। या हमें ई मेल करें cg24live.news@gmail.com पर।