Type Here to Get Search Results !

Breaking News Animation

Category (Heading)

Live TV & E Paper

Reporter Join

बुद्धम ने किया कमाल! कक्षा पांचवी के छात्र ने पास की नवोदय छठी प्रवेश परीक्षा, परिवार और विद्यालय में खुशी की लहर

 *बुद्धम ने किया कमाल! कक्षा पांचवी के छात्र ने पास की नवोदय छठी प्रवेश परीक्षा, परिवार और विद्यालय में खुशी की लहर


छत्तीसगढ़ 24 खबर ।। रिपोर्टर रोहित चेरकिया

ग्राम धौराभाठा जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के रहने वाले श्री अमृत तिलकिया के पुत्र कक्षा पांचवी में अध्ययनरत छात्र बुद्धम ने नवोदय विद्यालय की छठी कक्षा में प्रवेश के लिए आयोजित प्रतियोगी परीक्षा में शानदार सफलता प्राप्त की है। बुद्धम की इस उपलब्धि से न केवल उनके माता-पिता बल्कि विद्यालय के शिक्षकगण भी अत्यंत गर्वित हैं।

बुद्धम ने कठिन परिश्रम, समर्पण और नियमित अध्ययन के बल पर यह सफलता अर्जित की है। उनकी इस सफलता पर स्कूल के प्रधानाचार्य, शिक्षकों और सहपाठियों ने उन्हें हार्दिक बधाई दी है।

यह सफलता अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरित करेगी कि मेहनत और लगन से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad

छत्तीसगढ़ के सभी जिलों एवं तहसीलों में रिपोर्टर की आवश्यकता है। इच्छुक तथा अनुभवी व्यक्ति संपर्क करें 8959599895 पर। या ऊपर दिए गए JOIN REPORTER बटन पर क्लिक करके आवेदन फॉर्म भरें और सबमिट कर दें।