Type Here to Get Search Results !

Breaking News Animation

Category (Heading)

Live TV & E Paper

छत्तीसगढ़ कलाकार विकास संघ का प्रदेश स्तरीय बैठक संपन्न, कलाकार सम्मान समारोह आयोजन करने का लिया गया निर्णय

 छत्तीसगढ़-24 खबर | मीडिया रिपोर्टर विजय बरिहा 

छत्तीसगढ़ कलाकार विकास संघ का प्रदेश स्तरीय बैठक संपन्न, लाकार सम्मान समारोह आयोजन करने का लिया गया निर्णय


कलाकारों की हुई बैठक 

रायपुर। छत्तीसगढ़ कलाकार विकास संघ का शनिवार को रायपुर के दुधाधारी मंदिर के प्रांगण में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में एक दिवसीय प्रदेश स्तरीय कलाकार सम्मान समारोह का आयोजन जिला बलौदाबाजार - भांटापारा‌ के पलारी देव सुंदरा में करने का निर्णय लिया गया। इस समारोह में छतीसगढ प्रदेश के मुखिया माननीय मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री सहित प्रदेश के अन्य जनप्रतिनिधियों व क्षेत्र के वरिष्ठ गणमान्य नागरिक तथा सामाजसेवीयों को आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया। कलाकार संघ के पदाधिकारी, माननीय मुख्यमंत्री जी को नेवता देने जायेंगे। जैसे ही महोदय जी का समय मिलने पर अन्य सभी अतिथियों को नेवता देने का एवं कार्यक्रम की रुप रेखा तैयार किया जायेगा। 

कार्यक्रम में प्रदेश भर के सभी विधाओं के कलाकार होंगे शामिल

इस आयोजन में छतीसगढ प्रदेश के सभी जिले से विभिन्न विधाओं के लोक कलाकार हजारों की संख्या में भाग लेंगे। बैठक में छतीसगढ कलाकार विकास संघ के संस्थापक व प्रदेशाध्यक्ष राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कबीर भजन, लोक गीत गायक, गीतकार, संगीतकार, आकाशवाणी दूरदर्शन एवं फिल्म कलाकार नवलदास मानिकपुरी, प्रदेश संयोजक लोक कलाकार ब्यास नाथ योगी, प्रदेश कोषाध्यक्ष रचनाकार गायक लखन चौहान, प्रदेश संयुक्त सचिव गायक यशवंत कुमार पाण्डेय रायपुर जिला अध्यक्ष गायक संतोष थापा, प्रदेश मिडिया प्रभारी कलाकार गोल्डन साहू, रायपुर जिला उपाध्यक्ष लोक गायिका सिमा बंजारे कवर्धा जिला अध्यक्ष गायक सनी पांडेय, उपाध्यक्ष संतोष साहू, पुनित कृष्ण, सुशील कुमार मनाडे, कोषाध्यक्ष जवाहर पाली जी सहित प्रदेश भर से प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad

खबर एवं विज्ञापन लगवाने के लिए संपर्क करें 8959599895 पर। या हमें ई मेल करें cg24live.news@gmail.com पर।