Type Here to Get Search Results !

Breaking News Animation

Category (Heading)

Live TV & E Paper

Reporter Join

घर से लेकर सड़क तक कि लड़ाई लड़ने को तैयार बारनवापारा क्षेत्रवासी

छत्तीसगढ़ 24 खबर । रिपोर्टर रोहित चेरकिया । बारनवापारा

 *घर से लेकर सड़क तक कि लड़ाई लड़ने को तैयार बारनवापारा क्षेत्रवासी* 



बारनवापारा। आज दिनांक 10/05/2025 दिन शनिवार को क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर फिर बारनवापारा वानांचल से 11 ग्राम पंचायत के सरपंच, उपसरपंच,जनपद सदस्य, जिला सदस्य के साथ ग्राम प्रमुख उपस्थित हुए। जिसमें बिजली, सड़क, तेंदुपत्ता संग्रहण, एवं सामुदायिक वन अधिकार पत्र के लिए कलेक्टर बलौदा बाजार को दिनांक 22 अप्रैल को दिये आवेदन पत्र के संबंध में चर्चा किया गया। जिसमें कलेक्टर द्वारा आज तक कुछ पहल नहीं कि गई हैं। इस क्षेत्रीय महापंचायत ने निर्णय लिया है कि शासन द्वारा जो समाधान शिविर लगाया जाएगा, उसमें 11 पंचायत के कोई भी व्यक्ति शामिल नहीं होंगे बल्कि शिविर के कुछ दुरी पर टेंट,माईक लगातार समाधान शिविर का विरोध करेंगे।इसके लिए सभी ग्रामों में ग्राम प्रमुख अपने अपनें ग्रामों में बैठक कर इसकी जानकारी अपने ग्राम वासी को देंगे। समाधान शिविर 21 मई को ग्राम बार में रखा गया है। इस महापंचायत में निर्णय लिया है कि जब तक हमारे मांगें पुर्ण नहीं होती तब तक घर से लेकर सड़क तक कि लड़ाई लड़ने को तैयार हैं।

इस बैठक में प्रमुख रुप से बेदराम बरिहा,अमर ध्वज यादव, माधव प्रसाद तिवारी,सम्पत ठाकुर, खेमराज ठाकुर,बेनुराम यादव, लोकनाथ रात्रे, धरम रात्रे, कुमार जगत,संजीव कुमार, संतोष ठाकुर,अवन टंडन, हेमु दीवान, लक्ष्मीनारायण, गोवर्धन ओंटी, कलपराम,भुवन यादव, उमाशंकर, पंचराम , रामजी,के साथ ग्राम लोरिदखार के सभी मुख्या साथी के साथ क्षेत्रीय ग्रामवासी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad

छत्तीसगढ़ के सभी जिलों एवं तहसीलों में रिपोर्टर की आवश्यकता है। इच्छुक तथा अनुभवी व्यक्ति संपर्क करें 8959599895 पर। या ऊपर दिए गए JOIN REPORTER बटन पर क्लिक करके आवेदन फॉर्म भरें और सबमिट कर दें।