Type Here to Get Search Results !

Breaking News Animation

Category (Heading)

Live TV & E Paper

Reporter Join

विमान दुर्घटना में 241 यात्रियों की मौत

 छत्तीसगढ़-24 खबर | गुजरात न्यूज

विमान दुर्घटना में 241 यात्रियों की मौत



गुजरात के अहमदाबाद में कल एयर इंडिया के 787 विमान का दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

एयर इंडिया का यह विमान अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भर रहा था। उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद तकनीकी खराबी के कारण विमान अधिक ऊंचाई तक नहीं जा सका और सीधे अहमदाबाद स्थित मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल पर जा गिरा।

इस विमान में कुल 242 यात्री सवार थे। जैसे ही विमान हॉस्टल से टकराया, कुछ ही मिनटों में उसमें भीषण आग लग गई और पूरा परिसर आग की लपटों में घिर गया।

इस भीषण दुर्घटना में 241 यात्रियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। केवल एक व्यक्ति इस दुर्घटना में जीवित बच पाया है, जिसका नाम विश्वास कुमार है।

इस दुर्घटना में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपानी का भी निधन हो गया है।

विमान के पायलट का नाम दीपक पाठक बताया गया है।

मृतकों में 53 ब्रिटिश नागरिक, 7 पुर्तगाली नागरिक और एक कनाडा का नागरिक भी शामिल है।

विमान जिस मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल पर गिरा, वहां पढ़ाई कर रहे तीन एमबीबीएस छात्र भी इस दुर्घटना में मारे गए।

इसके अलावा, डॉ. समित समेत कुल 50 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

मृतकों के परिजनों को टाटा समूह की ओर से एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

देशभर से इस दुखद दुर्घटना पर शोक संवेदनाएं व्यक्त की जा रही हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad

छत्तीसगढ़ के सभी जिलों एवं तहसीलों में रिपोर्टर की आवश्यकता है। इच्छुक तथा अनुभवी व्यक्ति संपर्क करें 8959599895 पर। या ऊपर दिए गए JOIN REPORTER बटन पर क्लिक करके आवेदन फॉर्म भरें और सबमिट कर दें।