Type Here to Get Search Results !

Breaking News Animation

Category (Heading)

Live TV & E Paper

Reporter Join

मवेशी तस्करी करने वाले फरार आरोपी को पकड़ने में थाना पामगढ़ पुलिस को मिली सफलता

 छत्तीसगढ़ 24 खबर | जांजगीर चांपा 

दिनांक 25.06.25

 मवेशी तस्करी करने वाले फरार आरोपी को पकड़ने में थाना पामगढ़ पुलिस को मिली सफलता



⏺️ नाम आरोपी - शिवरात्रि उर्फ भट्ठे चंदेल उम्र 42 वर्ष निवासी राहौद थाना शिवरीनारायण जिला जांजगीर चांपा*

⏺️ पूर्व में प्रकरण में शामिल 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर एवं 02 विधि विरुद्ध संघर्षरत बालको को किशोर न्यायालय में पेश किया जा चुका है।*

⏺️ आरोपी के विरूद्ध धारा  04, 06,10 छ.ग. कृषक पशु परिरक्षण अधि. 2004 एवं 11डी पशु क्रुरता अधि. के तहत कार्यवाही की गई*

⏩  *पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS)* के निर्देशन में जिले में पशु तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए जिला पुलिस जांजगीर द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप* के मार्गदर्शन में थाना पामगढ़ पुलिस द्वारा दिनांक 29/04/25 को मुखबिर सूचना पर ग्राम भैसो सागौन बाड़ी मेन रोड पहुंचकर घेराबंदी कर *आरोपी* शिव कुमार चंदेल साकिन राहौद खैय्यापारा, दीपक यादव, रमेश यादव दोनों निवासी धरदेई थाना शिवरीनारायण एवं 02 विधी के विरूद्ध संघर्षरत बालक से 42 नग बैल बछड़ा काला, सफेद, लाल, खैरा रंग मवेशी किमती 168000/-रूपये को तस्करी करते पकड़ कर अपराध धारा सदर 4,6,10 छ.ग. कृषक पशु परिरक्षण अधि. 2004 एवं 11D पशु क्रुरता निवारण अधि. का अपराध घटित करना सबुत पाये जाने से विधीवत कार्यवाही कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर एवं विधि विरुद्ध संघर्षरत बालको को किशोर न्यायालय पेश किया जा चुका है।

⏩ प्रकरण के *आरोपी शिवरात्रि उर्फ भट्ठे चंदेल  निवासी राहौद* जो घटना दिनांक से फरार था जिसकी थाना पामगढ़ पुलिस द्वारा लगातार पतासाजी की जा रही थी जिसको मुखबिर सूचना से उसके सकुनत से घेराबंदी कर पकड़ा जिससे घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad

छत्तीसगढ़ के सभी जिलों एवं तहसीलों में रिपोर्टर की आवश्यकता है। इच्छुक तथा अनुभवी व्यक्ति संपर्क करें 8959599895 पर। या ऊपर दिए गए JOIN REPORTER बटन पर क्लिक करके आवेदन फॉर्म भरें और सबमिट कर दें।