Type Here to Get Search Results !

Breaking News Animation

Category (Heading)

Live TV & E Paper

5जुलाई को कार्यालय बलौदाबाजार में ज़िला आदिवासी कांग्रेस कमेटी का बैठक रखा गया

 छत्तीसगढ़-24 खबर | बलौदा बाजार | छत्तीसगढ़

5जुलाई को कार्यालय बलौदाबाजार में ज़िला आदिवासी कांग्रेस कमेटी का बैठक रखा गया




बलौदाबाजार। 5जुलाई को कार्यालय बलौदाबाजार में ज़िला आदिवासी कांग्रेस कमेटी का बैठक रखा गया। जिसमे आगामी 7जुलाई को किसान-जवान संविधान जनसभा रायपुर में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आदरणीय मल्लिका अर्जुन खड़गे जी के आगमन एवं कार्यक्रम का सफल आयोजन हेतु छत्तीसगढ़ प्रदेश आदिवासी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री जनक ध्रुव के आदेश अनुसार जिला बलौदाबाजार-भाटापारा के आदिवासी नेता जिला अध्यक्ष डॉ विशाल ध्रुव जी ने सभी जिला के आदिवासियों को भारी संख्या में उपस्थित होने के लिए दिशा निर्देश दिए। जिसमे भारी संख्या में उपस्थित सभी ब्लॉक अध्यक्ष को उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अधिक से अधिक जनसंख्या में उपस्थित होने की अपील की गई और रायपुर जाने के लिए 5गाड़ियां लगाने का प्रस्ताव किया गया।

इस बैठक में डॉ. विशाल ध्रुव जिला अध्यक्ष आदिवासी कांग्रेस कमेटी बलौदाबाजार भाटापारा, विकास पैकरा प्रभारी महामंत्री जिला आदिवासी कांग्रेस, बालाराम नेताम उपाध्यक्ष, हेमलाल नेताम उपाध्यक्ष, वासुदेव पैकरा उपाध्यक्ष, बलवंत ध्रुव कोषाध्यक्ष, फेकन ध्रुव महामंत्री, अनिरूध्द दिवान महामंत्री, गंगाबाई पैकरा महामंत्री, रामाधार पैकरा महामंत्री, तोषण र्पोते महामंत्री, अशोक धुव्र महामंत्री, इस्साराम पैकरा सचिव, राजेश ध्रुव सचिव, संजीव ठाकुर सचिव, नेहरू ध्रुव सचिव, रामाधर पैकरा सचिव, लक्ष्मीन पैकरा सचिव, नेतराम सचिव, निरेन्द्र पैकरा मिडिया प्रभारी, सभी ब्लॉक अध्यक्ष फूलसिंग सिदार, सागर ध्रुव, भीखम सिंह ठाकुर, मोहन ध्रुव, नरेश ध्रुव, सुंदरलाल ध्रुव सभी लोग उपस्थित रहे। इस बैठक में आगे की रणनीति के बारे में चर्चा किया गया, तथा बैठक शांति पूर्वक संपन्न किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad

खबर एवं विज्ञापन लगवाने के लिए संपर्क करें 8959599895 पर। या हमें ई मेल करें cg24live.news@gmail.com पर।