Type Here to Get Search Results !

Breaking News Animation

Category (Heading)

Live TV & E Paper

Reporter Join

प्राथमिक शाला गिधपुरी में वृक्षारोपण कर वन महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया

प्राथमिक शाला गिधपुरी में वृक्षारोपण कर वन महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया 

-------------------------------------

छत्तीसगढ़ 24 ख़बर | रिपोर्टर रोहित चेरकिया 

-------------------------------------


कसडोल ब्लॉक स्थित ग्राम गिधपुरी में वन महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां वृक्षारोपण के अवसर पर आंवला, करंज व अन्य पौधें लगाए गए। एक पेड़ मां के नाम का संदेश देते हुए परिसर पूर्व गिधपुरी के शासकीय प्राथमिक शाला भवन गिधपुरी में वन प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री जनक राम बुड़ेक द्वारा बच्चों के लिए भूमि दान किए। क्षेत्र में वन महोत्सव 2025 के तहत पौधा रोपण किया गया। वन परिक्षेत्र देवपुर प्रशिक्षण में पदस्थ रेंजर श्री चंद्रहास ठाकुर जी वन प्रबंधन समिति गिधपुरी अध्यक्ष एवं ग्राम पंच, शिक्षको द्वारा वृक्षारोपण के पश्चात स्कूली बच्चों को कापी पेन वितरण किया गया। वन परिक्षेत्र देवपुर श्री रेंजर चंद्रहास ठाकुर द्वारा बच्चों को पर्यावरण संरक्षण संबंधित जानकारी दिया गया। वहीं वन एवं वन्यप्राणी की सुरक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु शासकीय प्राथमिक शाला भवन गिधपुरी के बच्चों को जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित वन विभाग रेंजर चंद्रहास ठाकुर, प्रधान पाठक जनकराम दीवान, सहा. शि. श्रीमती सुलक्षणा ठाकुर, संकुल समन्वयक नरोत्तम दास महंत, वन समिति अध्यक्ष जनकराम बुड़ेक, तीर्थकुमार भोई, माधव मांझी, जगतराम मांझी, रसोईया पुतना बाई, गीता बाई उपस्थित रहे। अन्य सदस्य कृपाराम दीवान ,अनिल साहू, भगतराम, गुरुवारी मेडम, शोभा मेडम, अजीत कुमार ध्रुव, रामकुमार यादव उपस्थित थे। समस्त ग्रामवासियों एवं वन विभाग सभी का योगदान रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad

छत्तीसगढ़ के सभी जिलों एवं तहसीलों में रिपोर्टर की आवश्यकता है। इच्छुक तथा अनुभवी व्यक्ति संपर्क करें 8959599895 पर। या ऊपर दिए गए JOIN REPORTER बटन पर क्लिक करके आवेदन फॉर्म भरें और सबमिट कर दें।