Type Here to Get Search Results !

Breaking News Animation

Category (Heading)

Live TV & E Paper

स्वामी आत्मानंद स्कूल में स्थापित हुए नवीन कंप्यूटर सेट

 स्वामी आत्मानंद स्कूल में स्थापित हुए नवीन कंप्यूटर सेट, समारोह में विधायक कविता प्राण लहरे रहीं मुख्य अतिथि




बिलाईगढ़, 23 जुलाई 2025 / छत्तीसगढ़-24 खबर

बिलाईगढ़: स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल, बिलाईगढ़ में विधायक निधि से प्राप्त नवीन कंप्यूटर सेटों की स्थापना के उपलक्ष्य में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती कविता प्राण लहरे रहीं, जिन्होंने इस अवसर पर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर एवं छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना कर तथा फीता काट कर कंप्यूटर सेट का उद्घाटन किया।

डिजिटल शिक्षा की दिशा में सशक्त कदम समारोह को संबोधित करते हुए विधायक कविता प्राण लहरे ने कहा कि “डिजिटल युग में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हेतु आधुनिक संसाधनों की उपलब्धता अनिवार्य है। यह पहल बिलाईगढ़ क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मेरी सतत प्रयास रहेगा कि शिक्षा, तकनीक और संसाधनों से जुड़ी सभी आवश्यकताएं समय पर पूरी हों ताकि बच्चों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके।”

उपस्थित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि श्री रामनारायण भट्ट, सेवा दल जिला अध्यक्ष श्रीमती इन्दु पड़वार, नगर पंचायत बिलाईगढ़ के विधायक प्रतिनिधि श्री शेखर भट्ट, श्री लकेश्वर देवांगन, श्री भूपेन्द्र यादव, श्री प्रभाकर कर्ष, श्री मिथलेश लहरे, श्री विशाल जायसवाल, BEO बिलाईगढ़, स्कूल प्राचार्य, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

विधायक कविता प्राण लहरें ने विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं और क्षेत्र के सभी होनहार विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad

खबर एवं विज्ञापन लगवाने के लिए संपर्क करें 8959599895 पर। या हमें ई मेल करें cg24live.news@gmail.com पर।