Type Here to Get Search Results !

Breaking News Animation

Category (Heading)

Live TV & E Paper

दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला में बिलाईगढ़ विधायक शामिल हुईं

 छत्तीसगढ़ 24 खबर | बिलाईगढ़ | नई दिल्ली

दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला में बिलाईगढ़ विधायक शामिल हुईं



नई दिल्ली, 10-12 जुलाई 2025

बिलाईगढ़ : बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती कविता प्राण लहरे जी 10 और 12 जुलाई को नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय विधायकों की कार्यशाला में शामिल हुईं।

यह कार्यशाला देशभर के विधायकों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित हुई, जहाँ विधान प्रक्रिया, नीति निर्माण, डिजिटल गवर्नेंस और जनप्रतिनिधियों की भूमिका जैसे विषयों पर केंद्रित सत्रों का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में अनेक राज्यों से आए माननीय विधायकों के साथ संवाद का अवसर मिला, जिससे अनुभव और विचारों का आदान-प्रदान हुआ।

कविता प्राण लहरें ने बताया कि कार्यशाला के दौरान मिले नए दृष्टिकोण और योजनात्मक ज्ञान को वे बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों में सार्थक रूप से लागू करेंगी। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से न केवल जनप्रतिनिधियों का क्षमता विकास होता है, बल्कि क्षेत्रीय सेवा के प्रति नई ऊर्जा भी मिलती है।

इस राष्ट्रीय आयोजन में बिलाईगढ़ की गरिमामयी उपस्थिति न केवल क्षेत्र की सक्रियता को दर्शाती है, बल्कि यह भी संकेत देती है कि हमारी जनप्रतिनिधि निरंतर जनहित और नवाचार के प्रति सजग और समर्पित हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad

खबर एवं विज्ञापन लगवाने के लिए संपर्क करें 8959599895 पर। या हमें ई मेल करें cg24live.news@gmail.com पर।