Type Here to Get Search Results !

Breaking News Animation

Category (Heading)

Live TV & E Paper

विधायक श्रीमती कविता प्राण लहरे शिव पुराण कथा एवं प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में हुईं शामिल

विधायक श्रीमती कविता प्राण लहरे शिव पुराण कथा एवं प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में हुईं शामिल

-------------------------------------

छत्तीसगढ़ 24 ख़बर | रोहित चेरकिया

-------------------------------------




बिलाईगढ़, 6 अक्टूबर:

बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अमलडीहा में आज भव्य रूप से भगवान शिव जी की प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया गया। यह पावन कार्य बिलाईगढ़ के माननीया विधायक के कर कमलों द्वारा विधिवत रूप से सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर समूचा गांव श्रद्धा और भक्ति की भावना से सराबोर नजर आया।


विधायक जी ने आयोजन में भाग लेकर अपने उद्बोधन में कहा कि ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम न केवल लोगों में आस्था का संचार करते हैं, बल्कि सामाजिक एकता, भाईचारा और संस्कारों को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने ग्रामवासियों की सहभागिता और श्रद्धा की विशेष सराहना की।


कार्यक्रम के दौरान विधिवत पूजन, मंत्रोच्चार और प्राण प्रतिष्ठा किया गया। इसके पश्चात भजन-कीर्तन, प्रसाद वितरण और भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। हर-हर महादेव के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।


ग्रामवासियों ने विधायक जी का स्वागत कर उनके प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि उनका सान्निध्य इस आयोजन को और भी विशेष बना गया। आयोजन में पूरे गांव की सामूहिक सहभागिता देखने को मिली, जिसने सामाजिक समरसता और सहयोग की अद्भुत मिसाल पेश की।


ईश्वर से प्रार्थना की गई कि भगवान शिव सभी को सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करें।

__________________________________________________________________________________________



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad

खबर एवं विज्ञापन लगवाने के लिए संपर्क करें 8959599895 पर। या हमें ई मेल करें cg24live.news@gmail.com पर।