Type Here to Get Search Results !

Breaking News Animation

Category (Heading)

Live TV & E Paper

Reporter Join

धमलपुरा में सर्व आदिवासी समाज का बैठक संपन्न

छत्तीसगढ़ 24 खबर 

बलोदाबाजार 

सोनाखान तहसील अंतर्गत ग्राम धमलपुरा(देवपुर) में सर्व आदिवासी समाज ने बैठक आहूत की। इस बैठक में तहसील में सम्मिलित सभी ग्रामों के सर्व आदिवासी समाज को सूचना प्रसारित कर आमंत्रित किया गया था। यह बैठक विशेष रूप से सर्व आदिवासी समाज सोनाखान तहसील इकाई गठन एवं पदाधिकारी चयन को लेकर आमंत्रित किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में सर्व आदिवासी समाज के मातृ-पितृ एवं युवा-युवती शक्तियों ने हिस्सा लिया।



बैठक सभा की शुरुआत ईष्ट देवों की विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती वंदना से की गई। तदुपरांत मंचीय कार्यक्रम में अतिथि स्वागत-सत्कार भी किया गया।सत्र के क्रम में सोनाखान तहसील इकाई गठन एवं पदाधिकारी चयन पर राय व्यक्त करते हुए बारी-बारी से समाज प्रमुखों और बुद्धिजीवियों ने अपने विचार उद्बोधन भी सभा के समक्ष रखे।

सर्वप्रथम मातृशक्ति ललित कुमारी भोई ने विचार साझा के दौर में अपने स्तर की समस्या से अवगत कराते निराकरण पहल करने की बात के साथ ही समाज को नाशपान पर विस्तृत चर्चा रखते हुए इससे दूर रहने की अपील की।विजेन्द्र सिंह पारेश्वर ने बैठक आयोजन के आशय पर विस्तार से जानकारी दी। जगमोहन बरिहा ने सोनाखान तहसील इकाई गठन एवं पदाधिकारी चयन के संबंध में कहा कि सर्व आदिवासी समाज बलौदाबाजार इकाई से इसकी सहमति के साथ प्रस्ताव पारित कराकर अनुमति ली जा चुकी है। शिवप्रसाद ठाकुर, अंजोर सिंह दीवान, दिनेश ठाकुर, कीर्तन दीवान, अंजोर भोई, रतन बरिहा, गणेश राम बरिहा, नंदकुमार बरिहा, सुशीला नेताम सहित समाज के प्रबुद्धजनों ने अपने वक्तव्य में महापुरुषों को नमन करते एवं उनके आदर्शों को आत्मसात करने के आह्वान के साथ ही गौरवशाली ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, संविधान, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, धर्म-संस्कृति, जल, जंगल, जमीन एवं वर्तमान स्थिति, परिस्थितियों और अनेक ज्वलंत मुद्दों सहित राजनीतिक परिप्रेक्ष्य में भी बातें रखी। कीर्तन दीवान ने समय प्रबंधन एवं अर्थ प्रबंधन पर सभा का ध्यान आकृष्ट कराया।

सभा में सर्वसम्मति से राय मशविरा पश्चात सोनाखान तहसील इकाई गठन कर पदाधिकारियों के चुनाव की प्रक्रिया सम्पन्न की गई। जिसमें कार्यकारिणी के रूप में पदाधिकारियों एवं सदस्यों का मनोनयन किया गया।सबसे पहले तहसील इकाई के तीन संभाग के लिए कार्यकारिणी सदस्यों को चुना गया।इसमें बार संभाग के लिए भीखम सिंह ठाकुर,सोनाखान संभाग रोहित कुमार जगत व देवरी संभाग रतन बरिहा को सर्वमत से मनोनीत किया गया।

तहसील इकाई सोनाखान सर्व आदिवासी समाज कार्यकारिणी अध्यक्ष के रूप में विजेन्द्र सिंह पारेश्वर को सर्वसम्मति से चुना गया। महिला प्रभाग उपाध्यक्ष ललित कुमारी भोई को मनोनीत किया गया। इसके साथ ही भरत लाल दीवान सचिव, कोषाध्यक्ष श्यामलाल नेताम, संरक्षक गजकुमार ठाकुर व सुरेन्द्र सिदार, कर्मचारी प्रभाग जगमोहन बरिहा, एवं मीडिया प्रभारी के बतौर शिवप्रसाद ठाकुर का चुनाव किया गया। वहीं तीनों संभाग के लिए वर्गवार तत्कालिक सदस्य चुनाव में बार संभाग में कंवर समाज कीर्तन दीवान, ध्रुव समाज जागेश्वर पोटेडी, गोंडवाना गोंड समाज शंकर ठाकुर व सोनाखान बिंझवार समाज कृष्ण कुमार बरिहा, गोंड समाज जागेश्वर ठाकुर का चुनाव किया गया। जबकि सोनाखान संभाग में कंवर समाज व धनवार समाज का सदस्य चुनाव शेष के साथ ही देवरी संभाग में भी गोंड समाज, बिंझवार समाज, कंवर समाज, कोंध समाज, संवरा समाज एवं खड़िया समाज के लिए सदस्य पद का चुनाव बाकी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad

छत्तीसगढ़ के सभी जिलों एवं तहसीलों में रिपोर्टर की आवश्यकता है। इच्छुक तथा अनुभवी व्यक्ति संपर्क करें 8959599895 पर। या ऊपर दिए गए JOIN REPORTER बटन पर क्लिक करके आवेदन फॉर्म भरें और सबमिट कर दें।