Type Here to Get Search Results !

Breaking News Animation

Category (Heading)

Live TV & E Paper

Reporter Join

औद्योगिक विकास पर मुखर हुईं बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरे, सरकार से पूछा– युवाओं को रोजगार कब?

CG-24 NEWS Live / Rohit Cherkiya 

---------------------------------------------

फूड पार्क, इंडस्ट्रियल पार्क और स्वरोजगार योजना पर विधानसभा में उठाए ठोस सवाल


बिलाईगढ़। बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र में औद्योगिक विकास और स्थानीय रोजगार के मुद्दे को लेकर विधायक श्रीमती कविता प्राण लहरे ने विधानसभा बजट सत्र तीसरा दिन जोरदार तरीके से आवाज उठाई। वाणिज्य एवं उद्योग विभाग से जुड़े प्रश्न से उन्होंने क्षेत्र में उद्योगों की स्थिति, फूड पार्क की स्थापना, इंडस्ट्रियल पार्क की योजना तथा युवाओं को स्वरोजगार योजना के तहत मिले लाभ पर विस्तृत जानकारी मांगी।



उद्योगों की वास्तविक स्थिति उजागर


सरकार की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र में वर्तमान में कुल 60 उद्योग पंजीकृत हैं, जिनमें 15 सूक्ष्म और 45 लघु उद्योग शामिल हैं। विधायक लहरे ने इसे क्षेत्र की संभावनाओं की तुलना में बेहद कम बताते हुए औद्योगिक विस्तार की आवश्यकता पर बल दिया।


एग्रो-प्रोसेसिंग और राइस मिल क्लस्टर पर सरकार की चुप्पी


विधायक ने क्षेत्र में ‘एग्रो-प्रोसेसिंग यूनिट’ या ‘राइस मिल क्लस्टर’ स्थापित करने की योजना के बारे में पूछा, लेकिन सरकार ने स्पष्ट किया कि ऐसी कोई योजना प्रस्तावित नहीं है। कृषि प्रधान क्षेत्र होने के बावजूद इस तरह की पहल न होना स्थानीय किसानों और युवाओं के लिए निराशाजनक माना जा रहा है।


इंडस्ट्रियल पार्क के नाम पर प्रक्रिया जारी


सरकार ने बताया कि बिलाईगढ़ क्षेत्र में दो स्थानों पर इंडस्ट्रियल पार्क के लिए भूमि चयनित की गई है तथा तीन स्थानों पर चिन्हांकन की प्रक्रिया जारी है।

ग्राम माटिया (10.125 हे.) और अलीकुद (24.103 हे.) में फूड पार्क एवं औद्योगिक प्रयोजन हेतु भूमि चिन्हित की गई है। वहीं भटगांव क्षेत्र के धाराशीव, सिंघिचुवा और रिकोटार में कुल 136.730 हेक्टेयर भूमि औद्योगिक उपयोग के लिए प्रस्तावित है।


विधायक लहरे ने इन प्रस्तावों की धीमी प्रगति पर चिंता जताते हुए कहा कि केवल भूमि चिन्हांकन से विकास नहीं होगा, बल्कि धरातल पर उद्योग स्थापित होना आवश्यक है।


युवा स्वरोजगार योजना में शून्य उपलब्धि


सबसे अहम तथ्य यह रहा कि विगत तीन वर्षों में ‘मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना’ के तहत बिलाईगढ़ क्षेत्र के एक भी युवक को उद्योग स्थापना हेतु ऋण या अनुदान प्राप्त नहीं हुआ। इस पर विधायक लहरे ने सरकार की नीतियों और क्रियान्वयन पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर तक नहीं पहुंच रहा है, तो युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के दावे खोखले साबित होते हैं।


क्षेत्रीय विकास के लिए निरंतर सक्रियता


विधानसभा में उठाए गए इन प्रश्नों से स्पष्ट है कि विधायक कविता प्राण लहरे क्षेत्र के औद्योगिक विकास और स्थानीय रोजगार सृजन को लेकर गंभीर हैं। उन्होंने सरकार से ठोस कार्ययोजना बनाकर शीघ्र उद्योग स्थापित करने तथा युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं से जोड़ने की मांग की है।


राजनीतिक जानकारों का मानना है कि बिलाईगढ़ जैसे विकासशील क्षेत्र में यदि प्रस्तावित फूड पार्क और इंडस्ट्रियल पार्क समय पर स्थापित होते हैं, तो यह स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई दिशा दे सकता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

 
image <
 

Below Post Ad

खबर एवं विज्ञापन लगवाने के लिए संपर्क करें 8959599895 पर। या हमें ई मेल करें cg24live.news@gmail.com पर।