Type Here to Get Search Results !

Breaking News Animation

Category (Heading)

Live TV & E Paper

Reporter Join

विधानसभा में गूंजा बिलाईगढ़ का मुद्दा: पत्थर क्रेशरों से फैल रहे प्रदूषण पर विधायक कविता प्राण लहरे ने सरकार से मांगा जवाब

CG-24 NEWS Live | Rohit Cherkiya 

---------------------------------------


रायपुर। बिलाईगढ़ क्षेत्र में पत्थर क्रेशरों से फैल रहे धूल प्रदूषण और उससे उत्पन्न जनस्वास्थ्य व सड़क सुरक्षा के खतरे का मुद्दा विधानसभा में जोरदार तरीके से उठाते हुए बिलाईगढ़ विधायक श्रीमती कविता प्राण लहरे ने सरकार का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर आकर्षित किया। उन्होंने तारांकित प्रश्न के माध्यम से सरकार से स्पष्ट जानकारी मांगी और क्षेत्र की जनता की चिंता को मजबूती से सदन में रखा।

विधायक कविता प्राण लहरे ने प्रश्न के माध्यम से पूछा कि क्या यह सही है कि बिलाईगढ़ विधानसभा मुख्यालय सहित दुम्हानी, गोविंदवन, बेलटीकरी, और छपोरा जैसे आसपास के गांवों में संचालित पत्थर क्रेशरों से उड़ने वाली धूल के कारण लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं और सड़क दुर्घटनाओं के जोखिम का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से यह भी पूछा कि इस संबंध में अब तक कितनी शिकायतें प्राप्त हुई हैं और उन पर क्या कार्रवाई की गई है।

इसके साथ ही विधायक लहरे ने सरकार से यह जानकारी भी मांगी कि बिलाईगढ़ क्षेत्र में कुल कितने पत्थर क्रेशर संचालित हैं, उनमें से कितनों के पास वैध पर्यावरणीय स्वीकृति है और पर्यावरण संरक्षण मंडल के मानकों का पालन कितने क्रेशर कर रहे हैं। उन्होंने पिछले तीन वर्षों में नियमों के उल्लंघन के मामलों, जारी किए गए नोटिस, लगाए गए आर्थिक दंड और बंद किए गए क्रेशरों की जानकारी भी सदन में मांगी।

सरकार की ओर से दिए गए जवाब में बताया गया कि स्वास्थ्य विभाग और पुलिस विभाग को पत्थर क्रेशरों से जुड़े स्वास्थ्य या सड़क दुर्घटनाओं के संबंध में कोई विशेष शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। पर्यावरण संरक्षण मंडल के अनुसार बिलाईगढ़ क्षेत्र में 11 क्रेशर उद्योगों को पर्यावरणीय सहमति जारी की गई है और समय-समय पर उनका निरीक्षण किया जाता है। निरीक्षण के दौरान वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं जैसे वॉटर स्प्रिंकलर, जल छिड़काव तथा परिवहन के दौरान तिरपाल से ढककर सामग्री ले जाने के निर्देश दिए गए हैं।

सरकार ने यह भी बताया कि जिले में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए सड़क सुरक्षा कार्ययोजना बनाई गई है और कलेक्टर की अध्यक्षता में नियमित रूप से सड़क सुरक्षा से जुड़ी बैठकें आयोजित की जाती हैं।

हालांकि विधायक कविता प्राण लहरे ने इस मुद्दे को उठाकर यह स्पष्ट संदेश दिया कि वह अपने क्षेत्र की जनता के स्वास्थ्य, पर्यावरण और सुरक्षा को लेकर बेहद सजग हैं। बिलाईगढ़ सहित आसपास के गांवों में रहने वाले लोगों की समस्याओं को विधानसभा तक पहुंचाकर उन्होंने जनप्रतिनिधि के रूप में अपनी सक्रियता और संवेदनशीलता का परिचय दिया है।

क्षेत्र के लोगों का कहना है कि विधायक लहरे लगातार जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाती रही हैं, जिससे स्थानीय समस्याओं पर शासन-प्रशासन का ध्यान जाता है। पत्थर क्रेशरों से होने वाले प्रदूषण का मुद्दा उठाकर उन्होंने एक बार फिर यह साबित किया है कि वह क्षेत्र की जनता के हितों की आवाज बनने के लिए हमेशा अग्रणी रहती हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad

छत्तीसगढ़ के सभी जिलों एवं तहसीलों में रिपोर्टर की आवश्यकता है। इच्छुक तथा अनुभवी व्यक्ति संपर्क करें 8959599895 पर। या ऊपर दिए गए JOIN REPORTER बटन पर क्लिक करके आवेदन फॉर्म भरें और सबमिट कर दें।