Type Here to Get Search Results !

Breaking News Animation

Category (Heading)

Live TV & E Paper

Reporter Join

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद भारत के वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक माननीय डॉ चंद्रशेखर खरे का आगमन तेली अनुसंधान केंद्र कसडोल में हुआ

 छत्तीसगढ़-24 न्यूज़ | कसडोल (बलौदा बाजार)



*भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद भारत के वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, प्रक्षेत्र प्रबंधक कृषि विज्ञान केंद्र जांजगीर चांपा छग, सस्य विज्ञान, कृषि वैज्ञानिक सलाहकार, माननीय डॉ चंद्र शेखर खरे का आगमन तेली अनुसंधान केंद्र कसडोल में हुआ*

विगत दिवस 18 मार्च को डॉ चंद्रशेखर खरे साहब ने छग संत कर्मा समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री डी एन साहू और महासचिव श्री यू के साहू के द्वारा संचालित किए जा रहे अनुसंधान केंद्र में किए गए सभी अनुसंधान की जानकारी लिए एवं आगामी आर्गेनिक वस्तु अनुसंधान की भी जानकारी लिए।

*आपने कई वस्तुओं का लाइव डेमो भी किया*

तेलों की खली से निर्मित कर्मा नीम दंतमंजन, कर्मा एनर्जी ड्रिंक, कर्मा कर्मा एनर्जी ड्रिंक चाइल्ड, और कर्मा फेस वास का लाइव डेमो किए एवं प्रशंसा व्यक्त किए

डा. खरे ने बीजों से तेल निकालने के बाद बचे अवशेष जिसे खली कहते हैं, उसी से निर्मित कर्मा बॉडी वास, कर्मा हेयर वास, कर्मा फेस पैक, कर्मा दर्द नाशक तेल,तथा संस्था द्वारा कोल्ड प्रेस ऑयल मशीन से निकाले गए अलसी, मूंगफली, सरसों, बादाम, नारियल, नीम, तिल और कुसुम तेल का सुक्ष्म अवलोकन करते हुए वैज्ञानिक परीक्षण किया एवं प्रसन्नता व्यक्त किए,सभी आर्गेनिक तेल का गुण धर्म और मानव शरीर पर पड़ने वाले असर जिसके सेवन से बड़ी से बड़ी बीमारी कैसे ठीक होकर व्यक्ति को निरोगी बनाती है तथा स्वस्थ व्यक्ति के बीमार होने की संभावना ही समाप्त हो जाती है विषय पर भी चर्चा किए।

*संस्था के द्वारा निर्मित सभी उत्पाद और ससम्मान साल भेंट किया गया तथा उनके सम्मान में भोज दे कर तेली अनुसंधान केंद्र पधारने पर वरिष्ठ वैज्ञानिक का आभार व्यक्त किए*

श्रीमती कंचन साहू

प्रवक्ता

छग संत कर्मा समाज कल्याण समिति

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad

छत्तीसगढ़ के सभी जिलों एवं तहसीलों में रिपोर्टर की आवश्यकता है। इच्छुक तथा अनुभवी व्यक्ति संपर्क करें 8959599895 पर। या ऊपर दिए गए JOIN REPORTER बटन पर क्लिक करके आवेदन फॉर्म भरें और सबमिट कर दें।