Type Here to Get Search Results !

Breaking News Animation

Category (Heading)

Live TV & E Paper

Reporter Join

दिव्यांग युवक की मदद को आगे आया ईएसओ इंडिया, ट्राइसाइकिल दिलाने कलेक्टर को सौंपा आवेदन

छत्तीसगढ़-24 न्यूज़ लाइव


बलौदा बाजार। समाजसेवा और जनहित के कार्यों में सक्रिय अखिल भारतीय इंजीनियरिंग छात्र संगठन (ईएसओ इंडिया) ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की है। संगठन ने ग्राम कुम्हारी के एक दिव्यांग युवक की मदद के लिए प्रशासन के समक्ष मजबूत पहल की है।

ईएसओ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष आशीष पटेल के नेतृत्व में पदाधिकारियों की टीम ने जिला कलेक्टर, बलौदाबाजार-भाटापारा को आवेदन सौंपकर तरुण कुमार पटेल (पिता – रामनारायण पटेल) को शासन की योजना के अंतर्गत ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराने की मांग की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तरुण कुमार पटेल शारीरिक रूप से दिव्यांग हैं, जिसके कारण उन्हें रोजमर्रा के कार्यों और आवागमन में गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ईएसओ इंडिया ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन से शीघ्र सहायता उपलब्ध कराने की अपील की है।इस दौरान संगठन ने कहा कि

हमारा उद्देश्य सिर्फ आवाज उठाना नहीं, बल्कि जरूरतमंदों तक सहायता पहुँचाना है।इस जनहितकारी पहल में ग्राम पंचायत कुम्हारी के सरपंच एवं अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों का भी समर्थन मिला, जिससे यह प्रयास और मजबूत हुआ।

 ईएसओ इंडिया का स्पष्ट संदेश अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना जरूरतमंदों की मदद करना समाज में समानता और अधिकार दिलाना  ईएसओ इंडिया ने प्रशासन से जल्द से जल्द सकारात्मक कार्रवाई की उम्मीद जताई है, ताकि दिव्यांग युवक को राहत मिल सके और उसका जीवन आसान बन सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad

छत्तीसगढ़ के सभी जिलों एवं तहसीलों में रिपोर्टर की आवश्यकता है। इच्छुक तथा अनुभवी व्यक्ति संपर्क करें 8959599895 पर। या ऊपर दिए गए JOIN REPORTER बटन पर क्लिक करके आवेदन फॉर्म भरें और सबमिट कर दें।