Type Here to Get Search Results !

Breaking News Animation

Category (Heading)

Live TV & E Paper

दो अलग अलग सड़क हादसे में 2युवकों की हुई मौत

छत्तीसगढ़ 24 लाइव न्यूज़ 


सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से टकराई मोटरसाइकिल, युवक की हुई मौत

पहली घटना 20 मई बुधवार की रात मेघा-छिपली मार्ग पर हुई। जहां बाइक सवार युवक सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर टकरा गए। इस हादसे में सिर और छाती में गंभीर चोटें आईं। जिससे युवक की  मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक युवक घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक युवक का नाम 32 वर्षीय लोकेश्वर यादव है। वह ग्राम छिपनी का रहने वाला था। 

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव

बताया जा रहा है कि, लोकेश्वर यादव अपने बड़े पिता के पुत्र खेमलाल यादव के साथ सेन्हाभाठा स्थित एक राइस मिल में हमाली का काम करने गए थे। काम खत्म होने के बाद दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे। तभी रात करीब 9ः 30 बजे बंद पड़ी गुप्ता राइस मिल के पास सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से उनकी बाइक जा टकराई। टकराने से सिर और छाती में गंभीर चोटें आईं। घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मगरलोड लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

पैदल यात्री को बचाने में गई जान

वहीं दूसरी घटना 21 मई को मेघा मेन रोड पर सुबह करीब 11: 7 बजे हुई। 24 वर्षीय यशवंत निषाद अमलीडीह निवासी बाइक से जा रहा था। इसी दौरान सड़क पर पैदल चल रहे व्यक्ति को बचाने के प्रयास में उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। तभी पीछे से आ रही एक पिकअप वाहन उसे रगड़ते हुए निकल गई। इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा और अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उसे सड़क किनारे पहुंचाया तथा डायल-112 और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने युवक को स्वास्थ्य केंद्र मगरलोड पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

सड़क सुरक्षा को लेकर उठे सवाल

लगातार हुई इन सड़क दुर्घटनाओं के बाद मृतकों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है। स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुटी हुई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad

खबर एवं विज्ञापन लगवाने के लिए संपर्क करें 8959599895 पर। या हमें ई मेल करें cg24live.news@gmail.com पर।