बागबाहरा: बागबाहरा क्षेत्र के ग्राम टोंगोपानी कलां में 'जय बूढ़ादेव युवा संगठन' द्वारा विश्व आदिवासी दिवस का कार्यक्रम अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत सर्व प्रथम पुरखा शक्ति बूढ़ा देव एवं गांव के देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना के साथ की गई। इसके बाद गांव के बैगा के घर से पंच शक्ति बूढ़ा देव की भव्य कलश यात्रा का शुभारंभ हुआ। पारंपरिक वेशभूषा में सजे-धजे युवाओं, महिलाओं और बच्चों ने डीजे एवं पारंपरिक धुनों के साथ पूरे गांव में कलश यात्रा और शोभायात्रा निकाली।
अतिथियों की उपस्थिति
कार्यक्रम में प्रमुख जनप्रतिनिधि और समाज के वरिष्ठजन शामिल हुए:
- मुख्य अतिथि: श्री प्यारेलाल ठाकुर (सरपंच)
- विशिष्ट अतिथि: जुगसिंग ठाकुर, ब्रह्मा ठाकुर, गैंदलाल ठाकुर, सोमनाथ ठाकुर, कृष्णा साहू, रामेश्वर पटेल, रामलाल पटेल
पारंपरिक परिधान और उत्साह
कलश यात्रा के दौरान पूरा गांव पारंपरिक रंग में रंगा नजर आया। आदिवासी समाज के पुरुष, महिलाएँ, युवा और बच्चे बड़ी संख्या में अपनी पारंपरिक वेशभूषा धारण कर इस आयोजन में शामिल हुए और सांस्कृतिक संस्कृति की छटा बिखेरी।

