छत्तीसगढ़ में IAS अफसरों का बड़ा फेरबदल
छह जिलों को मिले नए कलेक्टर
प्रशासनिक फेरबदल में क्षेत्रीय प्रशासन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कई जिलों की कमान नए चेहरों को सौंपी गई है:
- गरियाबंद: रणबीर शर्मा (IAS 2012), जो पूर्व में संचालक, समाज कल्याण के पद पर कार्यरत थे, उन्हें गरियाबंद का नया कलेक्टर बनाया गया है। पूर्व कलेक्टर भगवान सिंह उइके (IAS 2016) को मंत्रालय में संयुक्त सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग के पद पर पदस्थ किया गया है।
- कांकेर: कुंदन कुमार (IAS 2014) को मुंगेली से स्थानांतरित कर कांकेर जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, कांकेर के पूर्व कलेक्टर नीलेशकुमार महादेव क्षीरसागर (IAS 2011) को संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास बनाया गया है।
- मुंगेली: अमृत विकास तोपनो (IAS 2014) को सक्ती जिले से हटाकर मुंगेली का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है।
- सक्ती: जयश्री जैन (IAS 2016), जो अब तक संयुक्त सचिव, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग थीं, अब सक्ती की नई कलेक्टर होंगी।
- कबीरधाम: तुलिका प्रजापति (IAS 2016) को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी से स्थानांतरित कर कबीरधाम का कलेक्टर बनाया गया है। वहीं कबीरधाम के पूर्व कलेक्टर गोपाल वर्मा (IAS 2016) को संयुक्त सचिव, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग भेजा गया है।
- मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी: खेल एवं युवा कल्याण विभाग की संचालक रहीं तनुजा सलाम (IAS 2019) को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है।
मंत्रालय एवं राज्य स्तर पर प्रमुख जिम्मेदारियां
- सोनमणि बोरा (IAS 1999): प्रमुख सचिव, आदिम जाति, अनुसूचित जाति तथा पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग के दायित्वों से मुक्त कर इन्हें प्रमुख सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग नियुक्त किया गया है। इनके पास विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के प्रमुख सचिव का अतिरिक्त प्रभार बना रहेगा।
- आर. शंगीता (IAS 2005): नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के सचिव पद से स्थानांतरित कर सचिव, मंत्रालय के पद पर पदस्थ किया गया है।
- भुवनेश यादव (IAS 2006): योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग और वाणिज्यिक कर (पंजीयन) के साथ-साथ अब आदिम जाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे।
- भोसकर विलास संदिपान (IAS 2011): अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के दायित्व के साथ-साथ भारत निर्वाचन आयोग की सहमति के उपरांत प्रबंध संचालक, नागरिक आपूर्ति निगम का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे।
- रिमिजियुस एक्का (IAS 2011): विशेष सचिव, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग तथा मिशन संचालक, जल जीवन मिशन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
- जगदीश सोनकर (IAS 2013): विशेष सचिव, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग पदस्थ किए गए हैं।
- हिना अनिमेष नेताम (IAS 2016): संचालक, TRI के साथ प्रबंध संचालक, अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
- गजेन्द्र सिंह ठाकुर (IAS 2019): उप सचिव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन के साथ संचालक, समाज कल्याण का अतिरिक्त प्रभार देखेंगे।
अन्य प्रशासनिक एवं मैदानी नियुक्तियां
- रोमा श्रीवास्तव (IAS 2020): मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO), जिला पंचायत सरगुजा नियुक्त।
- आकांक्षा शिक्षा खलखो (IAS 2020): उप सचिव, वाणिज्य एवं उद्योग विभाग तथा संचालक, खेल एवं युवा कल्याण का अतिरिक्त प्रभार।
- लीना कोसम (IAS 2020): आयुक्त, नगर पालिक निगम दुर्ग।
- सौमिल रंजन चौबे (IAS 2021): प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल।
- बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई (IAS 2021): अपर कलेक्टर, बिलासपुर।
- विवेक आचार्य (IFS 2006): पर्यटन मंडल के MD पद से सेवामुक्त करते हुए उनकी सेवाएं मूल विभाग (वन विभाग) को वापस सौंपी गई हैं।

