बलौदाबाज़ार:
ज़िले के शिक्षित और बेरोज़गार युवाओं के लिए निजी क्षेत्र में रोज़गार पाने का बड़ा अवसर सामने आया है। विभिन्न निजी कंपनियों द्वारा 557 विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए शासकीय डी.के. कॉलेज, बलौदाबाज़ार में एक दिवसीय रोज़गार मेले का आयोजन किया जा रहा है।
- दिनांक: 9 सितम्बर 2026 (दिन: बुधवार)
- समय: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक
- स्थान: शासकीय डी.के. कॉलेज, बलौदाबाज़ार
- कुल पद: 557
इन पदों पर होगी भर्ती
- कंप्यूटर ऑपरेटर
- सेल्स एक्ज़ीक्यूटिव
- तकनीशियन
- बीमा सखी
- कस्टमर सर्विसेज़ व असिस्टेंट
- मैकेनिकल इंजीनियर, फिटर एवं मशीन ऑपरेटर
- सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर, मार्केटिंग आदि
पंजीयन और आवश्यक दस्तावेज़
- रोज़गार मेले में शामिल होने के लिए रोज़गार कार्यालय में जीवित पंजीयन होना अनिवार्य है।
- अभ्यर्थी अपना पंजीयन 'छत्तीसगढ़ रोज़गार ऐप' या आधिकारिक पोर्टल erojgar.cg.nic.in के माध्यम से करा सकते हैं।
- मेले में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड तथा 2 पासपोर्ट साइज फोटो साथ लेकर उपस्थित होना होगा।
हेल्पलाइन नंबर
रोज़गार मेले के संबंध में अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 07727299443 पर संपर्क किया जा सकता है। आधिकारिक सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए ज़िला प्रशासन के हैंडल @balodabazardistrict पर भी विज़िट कर सकते हैं।

