Type Here to Get Search Results !

Breaking News Animation

Category (Heading)

Live TV & E Paper

मुख्य अतिथि विधायक कविता प्राण लहरे ने स्वास्थ्य पंचायत सम्मेलन में की शिरकत, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण

 मुख्य अतिथि विधायक कविता प्राण लहरे ने स्वास्थ्य पंचायत सम्मेलन में की शिरकत, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण

--------------------------------------------

CG-24 NEWS Live | Rohit cherkiya 

---------------------------------------------

बिलाईगढ़। बिलाईगढ़ नगर के थाना मैदान में आयोजित स्वास्थ्य पंचायत सम्मेलन एवं जन संवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिलाईगढ़ विधायक श्रीमती कविता प्राण लहरे शामिल हुईं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मितानिन बहनों, जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।


अपने संबोधन में विधायक श्रीमती कविता प्राण लहरे ने कहा कि शासन की प्राथमिकता है कि अंतिम व्यक्ति तक बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचें। उन्होंने मितानिन बहनों की सराहना करते हुए उन्हें स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत कड़ी बताया, जो गांव-गांव में जागरूकता और सेवा का कार्य कर रही हैं। जन संवाद के दौरान नागरिकों ने स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं एवं सुझाव रखे, जिनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।


कार्यक्रम के पश्चात विधायक श्रीमती कविता प्राण लहरे ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बिलाईगढ़ का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा भर्ती वार्ड एवं ओपीडी में आए मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। मरीजों एवं उनके परिजनों से उपचार व्यवस्था, दवाइयों की उपलब्धता, जांच सुविधाओं एवं अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।



उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा अस्पताल में स्वच्छता, दवा उपलब्धता और समय पर उपचार सुनिश्चित किया जाए। विधायक ने कहा कि सभी नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुगम स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।


इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. एफ. आर. निराला, बीएमओ डॉ. शशि कुमार जायसवाल, सभापति जिला पंचायत सारंगढ़-बिलाईगढ़ सुशीला साहू, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिलाईगढ़ लाकेश्वर देवांगन, विधायक प्रतिनिधि शेखर भट्ट, जिला समन्वयक मितानिन कार्यक्रम नर्मदा मैत्री, बीसी फरीदा, सविता कुर्रे, पार्षद सुनील यादव, दुष्यंत खूँटे सरपंच कैथा ,मण्डल अध्यक्ष भूपेन्द्र यादव, अरविंद मनहर, सुनील आदित्य, नीलू लहरें, यादराम हिरवानी नीलू साहू, धनेश साहू, धनसाय साहू, विनोद साहू, रामनारायण साहू, निलेश साहू, संजय साहू, तेरस देवांगन, बच्चू देवांगन, शेखर सिंह, लोकनाथ पटेल, राम प्रसाद कहार, प्रांजल पड़वार सहित सैकड़ों की संख्या में मितानिन बहनें एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।


अंत में विधायक श्रीमती कविता प्राण लहरे ने कहा कि क्षेत्र की जनता का स्नेह और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है तथा जनकल्याण एवं विकास के कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad

खबर एवं विज्ञापन लगवाने के लिए संपर्क करें 8959599895 पर। या हमें ई मेल करें cg24live.news@gmail.com पर।