Type Here to Get Search Results !

Breaking News Animation

Category (Heading)

Live TV & E Paper

सद्गुरु कबीर धनी धर्मदास साहब त्रि-दिवसीय संत समागम समारोह, कोंडागांव – (छत्तीसगढ़)

 छत्तीसगढ़ - 24 | कोंडागांव, छत्तीसगढ़ 


सद्गुरु कबीर धनी धर्मदास साहब त्रि-दिवसीय संत समागम    समारोह, कोंडागांव – (छत्तीसगढ़)                                 दिनांक: 28, 29 एवं 30 मार्च 2026 
प्रथम दिवस शनिवार, 28 मार्च 2026 

     साहब का आशीर्वचन

निशान पूजा के उपरांत साहब मंचासीन हुए। आयोजन समिति, SKDV मिशन के राष्ट्रीय, राज्य एवं जिला प्रतिनिधियों, वरिष्ठ महंत साहबों तथा उपस्थित श्रद्धालुओं द्वारा अत्यंत विनम्रता और श्रद्धा के साथ साहब के चरणों में पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया। तत्पश्चात महंत श्री राजू दास जी एवं उनके साथियों द्वारा सत्यनाम धुन प्रस्तुत की गई, जिसने सभा को आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण कर दिया। इसके पश्चात साहब ने अपने अमृतमय आशीर्वचनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने भव्य स्वागत के लिए समस्त भक्तजनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भक्तों का उत्साह और भक्ति-भाव देखकर उन्हें अत्यंत प्रसन्नता हुई। उनके वचनों ने उपस्थित जनसमूह के अंतर्मन को स्पर्श करते हुए जीवन में सत्य, भक्ति और आंतरिक जागृति की भावना को और अधिक सुदृढ़ किया। कार्यक्रम के अंत में साहब की सामूहिक आरती श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई, जिसमें सभी श्रद्धालु भावविभोर होकर सम्मिलित हुए। आरती के साथ ही प्रथम दिवस का यह पावन आयोजन अत्यंत गरिमामय एवं भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ।

सप्रेम साहेब बन्दगी साहेब...

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad

खबर एवं विज्ञापन लगवाने के लिए संपर्क करें 8959599895 पर। या हमें ई मेल करें cg24live.news@gmail.com पर।