Type Here to Get Search Results !

Breaking News Animation

Category (Heading)

Live TV & E Paper

Reporter Join

बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र में भव्य रूप से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती, विधायक कविता प्राण लहरे रहीं शामिल

 CG 24 Live / Bilaigarh

-------------------------------------------

बिलाईगढ़। संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के पावन अवसर पर बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र में भव्य एवं गरिमामयी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सरसीवा, गाडापाली, झुमका, टुण्डरा,बिलाईगढ़,कोसमकुंडा एवं ओडकाकन सहित विभिन्न स्थानों पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों ने एकत्रित होकर बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की।


इस अवसर पर क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती कविता प्राण लहरे की विशेष उपस्थिति रही। उन्होंने विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर बाबा साहब की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उनके अतुलनीय योगदान को नमन किया। उनके साथ क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में समर्थक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्रीमती लहरे ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने भारतीय समाज को समानता, न्याय और अधिकारों की जो दिशा दी, वह आज भी उतनी ही प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के विचारों को आत्मसात कर ही हम एक समतामूलक और सशक्त समाज का निर्माण कर सकते हैं।


पूरे कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। विभिन्न स्थानों पर लोगों ने बाबा साहब के विचारों को याद करते हुए उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम और अधिक गरिमामयी बन गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad

छत्तीसगढ़ के सभी जिलों एवं तहसीलों में रिपोर्टर की आवश्यकता है। इच्छुक तथा अनुभवी व्यक्ति संपर्क करें 8959599895 पर। या ऊपर दिए गए JOIN REPORTER बटन पर क्लिक करके आवेदन फॉर्म भरें और सबमिट कर दें।