सरसीवा में पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव का भव्य स्वागत, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
--------------------------------------
CG 24 NEWS Live Rohit cherkiya
--------------------------------------
सरसीवा: सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के दो दिवसीय प्रवास पर पहुंचे पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता टी.एस. सिंहदेव (बाबा साहब) का बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र के नगर सरसीवा आगमन पर बस स्टैंड में सरसीवा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भीषम साहू के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने फूल-मालाओं के साथ उनका अभिनंदन किया।
बिलाईगढ़ विधायक श्रीमती कविता प्राण लहरें ने बताया कि बाबा साहब का यह दौरा संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा। उन्होंने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर छोटे-बड़े कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं उनके परिवारजनों से मुलाकात की। विधायक ने कहा कि बाबा साहब के दौरे से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है और संगठन को मजबूती मिली है।
विधायक ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं, क्षेत्रवासियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा मिले अपार स्नेह और समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब का यह प्रवास जिले में कांग्रेस संगठन के लिए प्रेरणादायक साबित होगा।
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेसजनों में उत्साह देखने को मिला और पूरे क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी बनी रही।

