Type Here to Get Search Results !

Breaking News Animation

Category (Heading)

Live TV & E Paper

Reporter Join

बार नवापारा वन अभ्यारण्य क्षेत्र में दंतैल हाथी का आतंक, हाथी के हमले से एक ग्रामीण की मौत

बारनवापारा 

छत्तीसगढ़-24 





बलौदाबाजार। बलौदाबाजार वनमण्डल के बार नवापारा एवं कोठारी परिक्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से उत्पात मचा रहे एक खतरनाक दंतैल हाथी ने रविवार 24 मई को ग्राम दोंद में एक दिल दहला देने वाली घटना को अंजाम दिया। हाथी ने ग्राम दोंद के ही एक ग्रामीण जहरु राम नेताम पर अचानक हमला कर दिया और उन्हें उठाकर जमीन पर पटक दिया, जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक और भारी दहशत का माहौल है।

चार दिनों से मचा रहा था मुरुमडीह में उत्पात

स्थानीय सूत्रों और वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार यह वही दंतैल हाथी है जो पिछले चार दिनों से लगातार मुरुमडीह क्षेत्र के खेत-खलिहानों में डेरा डाला हआ था और किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुँचा रहा था। रविवार को इस हाथी ने ग्राम दोंद की ओर रुख किया। रात के समय वन विभाग की टीम, मुस्तैद हाथी मित्र दल और स्थानीय ग्रामीणों ने अदम्य साहस दिखाते हुए कड़ी मशक्कत के बाद हाथी को आबादी वाले हिस्से से दूर खदेड़ा था।

खलिहानों के रास्ते पहाड़ी की ओर बढ़ा हाथी

ग्रामीणों पर हमला करने के बाद दंतैल हाथी सीधे गांव के खलिहानों को पार करते हुए पास की पहाड़ी की ओर निकल गया है। वन विभाग के अधिकारियों का अनुमान है कि हाथी पहाड़ी के रास्ते से होते हुए आस-पास के अन्य ग्रामीण इलाकों में प्रवेश कर सकता है।

इन गांवों में अलर्ट जारी, वन विभाग ने की अपील

हाथी की आवाजाही को देखते हुए वन विभाग ने ग्राम मुड़पार, दोंद, सुरबाय, पांडादाह, गुड़ागढ़, भिभौरीं, बफरा, बार, हरदी सहित आस-पास के सभी सीमावर्ती गांवों में हाई अलर्ट जारी कर दिया है।

वन विभाग और हाथी मित्र दल की ग्रामीणों से अपील

  • वे रात या तड़के सुबह अकेले खेतों या पहाड़ी की तरफ न जाएं।
  • हाथी को देखने पर उसे कतई न उकसाएं और न ही उसके करीब जाकर फोटो/वीडियो बनाने का प्रयास करें।
  • किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत वन अमले या हाथी मित्र दल को सूचित करें।

फिलहाल वन विभाग की टीम हाथी की लोकेशन पर लगातार नजर बनाए हुए है और पीड़ित परिवार को नियमानुसार मुआवजा दिलाने की मांग ग्राम वासियों ने की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad

छत्तीसगढ़ के सभी जिलों एवं तहसीलों में रिपोर्टर की आवश्यकता है। इच्छुक तथा अनुभवी व्यक्ति संपर्क करें 8959599895 पर। या ऊपर दिए गए JOIN REPORTER बटन पर क्लिक करके आवेदन फॉर्म भरें और सबमिट कर दें।