Type Here to Get Search Results !

Breaking News Animation

Category (Heading)

Live TV & E Paper

Reporter Join

सरायपाली में मोटरसाइकिल चोरी का पर्दाफाश: ऑटो पार्ट्स दुकान के सामने से पार की थी बाइक, ग्राहक तलाशते आरोपी करण बेहरा गिरफ्तार

 

सरायपाली/बलौदा: थाना बलौदा पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मोटरसाइकिल चोरी के एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है, जिसकी कीमत करीब 20,000 रुपये आंकी गई है।

ऑटो पार्ट्स दुकान के सामने से हुई थी चोरी

​मामले का विवरण देते हुए पुलिस ने बताया कि प्रार्थी तुलाराम बाघ (निवासी ग्राम टेमरी) ने थाना बलौदा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने अपनी हीरो सीडी डिलक्स मोटरसाइकिल (क्रमांक CG06 GU 2348) को ग्राम गेर्रा स्थित 'अनिल ऑटो पार्ट्स' में मरम्मत के लिए दिया था। मैकेनिक ने रात में गाड़ी को दुकान के सामने खड़ा कर दिया था, जहां से कोई अज्ञात चोर उसे पार कर ले गया।

​प्रार्थी की शिकायत पर बलौदा पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध क्रमांक 44/26 और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

मुखबिर की सूचना पर कुटेला चौक में घेराबंदी

​चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया था। इसी दौरान बलौदा पुलिस को सटीक सूचना मिली कि सरायपाली के कुटेला चौक के पास एक संदिग्ध युवक बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है।

​सूचना मिलते ही बलौदा पुलिस की टीम ने त्वरित एक्शन लिया और बताए गए स्थान पर दबिश देकर घेराबंदी की। पुलिस ने मौके से संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया।

निर्माणाधीन मकान के पीछे छिपाई थी गाड़ी

​पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम करण बेहरा (22 वर्ष), पिता श्याम बेहरा, निवासी बाजार पारा सरायपाली बताया। पुलिस जब उसे थाने लाकर कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने बाइक चोरी की बात कबूल कर ली।

​गवाहों के समक्ष लिए गए मेमोरेंडम कथन के आधार पर पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर अर्जुंडा तिराहा के आगे, पदमपुर रोड पर एक निर्माणाधीन मकान के पीछे दबिश दी। वहां छिपाकर रखी गई बिना नंबर प्लेट की हीरो सीडी डिलक्स मोटरसाइकिल बरामद की गई। पुलिस ने जब वाहन के चेचिस और इंजन नंबर का मिलान किया, तो वह प्रार्थी तुलाराम की ही गाड़ी निकली।

आरोपी को भेजा गया जेल

​जुर्म स्वीकार करने और चोरी का माल बरामद होने के बाद, बलौदा पुलिस ने आरोपी करण बेहरा को BNS की धारा 303(2) के तहत गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad

छत्तीसगढ़ के सभी जिलों एवं तहसीलों में रिपोर्टर की आवश्यकता है। इच्छुक तथा अनुभवी व्यक्ति संपर्क करें 8959599895 पर। या ऊपर दिए गए JOIN REPORTER बटन पर क्लिक करके आवेदन फॉर्म भरें और सबमिट कर दें।