Type Here to Get Search Results !

Breaking News Animation

Category (Heading)

Live TV & E Paper

Reporter Join

पर्यटन विकास के लिए विधायक कविता प्राण लहरे की पहल रंग लाई, विधानसभा में उठाए मुद्दे पर सरकार ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

 


रायपुर/बिलाईगढ़। बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार सक्रिय विधायक श्रीमती कविता प्राण लहरे एक बार फिर विधानसभा में क्षेत्र की आवाज़ बुलंद करती नजर आईं। मानसून सत्र के दौरान उन्होंने बिलाईगढ़ में पर्यटन की अपार संभावनाओं वाले स्थलों के सर्वेक्षण, विकास एवं उन्हें राज्य के पर्यटन मानचित्र में शामिल किए जाने का महत्वपूर्ण मुद्दा मजबूती से उठाया।

विधायक श्रीमती कविता प्राण लहरे के सवाल का जवाब देते हुए पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र में पर्यटन विकास की दिशा में आवश्यक पहल की जा रही है।

सरकार ने जानकारी दी कि राज्य शासन के घोषणा पत्र के अनुरूप गिरौदपुरी अमृत कुंड से पंचकुंडी होते हुए छातापहाड़ तक सतनाम मार्ग के विकास तथा गिरौदपुरी धाम एवं छातापहाड़ को तीर्थ स्थल के रूप में विकसित करने के लिए ₹128.20 लाख की स्वीकृति दी गई है, जिसमें से ₹12.82 लाख की प्रथम किस्त जारी की जा चुकी है।

इसके साथ ही ठाकुरदिया बांध (चंडलीडीह) को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए जिला प्रशासन से विस्तृत प्रस्ताव एवं आवश्यक जानकारी मांगी गई है। साथ ही बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र के अन्य संभावित पर्यटन स्थलों की पहचान कर उनके विकास हेतु भी जिला प्रशासन से प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं।

विधायक श्रीमती कविता प्राण लहरे ने कहा कि बिलाईगढ़ क्षेत्र प्राकृतिक सौंदर्य, धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक विरासत से समृद्ध है। यदि इन स्थलों का योजनाबद्ध विकास किया जाए तो क्षेत्र में पर्यटन को नई पहचान मिलेगी, स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।

उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य केवल मुद्दे उठाना नहीं, बल्कि बिलाईगढ़ को विकास की नई ऊँचाइयों तक पहुंचाना है। इसी सोच के साथ वे लगातार विधानसभा में क्षेत्र की मूलभूत आवश्यकताओं, पर्यटन, सड़क, सिंचाई, शिक्षा, स्वास्थ्य और किसानों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठा रही हैं।

बिलाईगढ़ के विकास के प्रति विधायक कविता प्राण लहरे की सक्रियता और जनहित के मुद्दों पर उनकी निरंतर पैरवी से क्षेत्रवासियों को पर्यटन सहित अनेक विकास कार्यों के आगे बढ़ने की नई उम्मीद जगी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad

छत्तीसगढ़ के सभी जिलों एवं तहसीलों में रिपोर्टर की आवश्यकता है। इच्छुक तथा अनुभवी व्यक्ति संपर्क करें 8959599895 पर। या ऊपर दिए गए JOIN REPORTER बटन पर क्लिक करके आवेदन फॉर्म भरें और सबमिट कर दें।