Type Here to Get Search Results !

Breaking News Animation

Category (Heading)

Live TV & E Paper

Reporter Join

ग्राम मोहदा में बिलाईगढ़ के विधायक प्रतिनिधि प्राण लहरे जी शाला स्तरीय प्रवेश उत्सव में हुए शामिल

 छत्तीसगढ़ 24 खबर | रिपोर्टर रोहित चेरकिया 

ग्राम मोहदा में बिलाईगढ़ के विधायक प्रतिनिधि प्राण लहरे जी शाला स्तरीय प्रवेश उत्सव में हुए शामिल


 बलौदा बाजार| कसडोल ब्लॉक अंतर्गत वनांचल  क्षेत्र बार नवापारा के ग्राम मोहदा संकुल केंद्र डेबीखार में प्रवेश उत्सव में विधायक प्रतिनिधि प्राण लहरें कि गरिमामय उपस्थिति रही है। बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र के प्राथमिक शाला मोहदा में “शाला प्रवेश उत्सव” का आयोजन बड़े उत्साह एवं उल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि श्री प्राण लहरें विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, पालकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

विधायक प्रतिनिधि श्री प्राण लहरें ने नवप्रवेशी बच्चों का तिलक व पुष्पमालाओं से स्वागत किया। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को नियमित विद्यालय भेजें एवं शिक्षा को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं। उन्होंने विद्यालय स्टाफ की प्रशंसा करते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही समाज के विकास की कुंजी है।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों ने भी नवप्रवेशी बच्चों को आशीर्वाद देते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। 

अंत में शाला प्राचार्य द्वारा आभार प्रदर्शन करते हुए सभी अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। समस्त ग्रामवासियों, जिला पंचायत सदस्य गायत्री बरिहा, जनपद सदस्य प्रतिनिधि लक्ष्मीनारायण ठाकुर, सरपंच प्रतिनिधि प्रवीण साहू, दिनेश ठाकुर, अमरध्वज यादव,  विधायक प्रतिनिधि पुरषोत्तम प्रधान, विनयती दीवान, किरीत यादव, भानमती दीवान, सुमरीत ध्रुव, एवं शासकीय प्राथमिक शाला मोहदा के सभी शिक्षक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad

छत्तीसगढ़ के सभी जिलों एवं तहसीलों में रिपोर्टर की आवश्यकता है। इच्छुक तथा अनुभवी व्यक्ति संपर्क करें 8959599895 पर। या ऊपर दिए गए JOIN REPORTER बटन पर क्लिक करके आवेदन फॉर्म भरें और सबमिट कर दें।