Type Here to Get Search Results !

Breaking News Animation

Category (Heading)

Live TV & E Paper

Reporter Join

बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरें जी ने कांग्रेस विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक में ली भागीदारी

छत्तीसगढ़ 24 ख़बर 

 बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरें जी ने कांग्रेस विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक में ली भागीदारी


रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित कांग्रेस विधायक दल की अहम संगठनात्मक बैठक में प्रदेश के वरिष्ठ नेता एवं विधायक एक मंच पर एकत्र हुए। इस बैठक में एआईसीसी महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी माननीय श्री सचिन पायलट, प्रदेश अध्यक्ष श्री दीपक बैज, राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष श्री चरणदास महंत, पूर्व उप मुख्यमंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव, एआईसीसी के अन्य राष्ट्रीय सचिवगण तथा कांग्रेस विधायक दल के सदस्यगण शामिल हुए।

इस अवसर पर बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय एवं कर्मठ विधायक श्रीमती कविता प्राण लहरें ने भी अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई।

बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत करने, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने तथा आगामी रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई। वरिष्ठ नेताओं द्वारा संगठनात्मक मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया, जिससे भविष्य की दिशा तय की जा सके।

इस दौरान विधायक कविता प्राण लहरें ने कहा,

“कांग्रेस पार्टी हमेशा से जनहित के मुद्दों को लेकर प्रतिबद्ध रही है। हम संगठन को बूथ स्तर तक मज़बूत करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का कार्य पूरी ऊर्जा से करेंगे।”

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad

छत्तीसगढ़ के सभी जिलों एवं तहसीलों में रिपोर्टर की आवश्यकता है। इच्छुक तथा अनुभवी व्यक्ति संपर्क करें 8959599895 पर। या ऊपर दिए गए JOIN REPORTER बटन पर क्लिक करके आवेदन फॉर्म भरें और सबमिट कर दें।