Type Here to Get Search Results !

Breaking News Animation

Category (Heading)

Live TV & E Paper

Reporter Join

वन परिक्षेत्र अधिकारी आशिफ खान पर व्यापक भ्रष्टाचार का आरोप, कलेक्टर से शिकायत

 वन परिक्षेत्र अधिकारी आशिफ खान पर व्यापक भ्रष्टाचार का आरोप, कलेक्टर से शिकायत

वन सभापति प्रतिनिधि दीपक टंडन ने दिया कलेक्टर को ज्ञापन 


सारंगढ़-बिलाईगढ़| बिलाईगढ़ वन परिक्षेत्र मे कई वर्षों से हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ वन सभापति प्रतिनिधि दीपक टंडन ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ के कलेक्टर को ज्ञापन सौपा है। बता दें ग्राम पंचायत पिरदा मे धरती आबा शिविर मे भ्रष्ट रेंजर आशिफ खान को सस्पेंड कर कार्यवाही की मांग की है। इस पर दीपक टंडन ने बताया की बिलाईगढ़ वन परिक्षेत्र अधिकारी द्वारा लगातार भ्रष्टाचार को अंजाम दिया जा रहा है। जानकारी मांगने पर उलजुलूल बातें करके टाल दिया जाता है। प्रति वर्ष ईंट भठ्ठा और आरामिल संचालको से कमिशन लेकर उनको वन्य लकड़ियों को कटवाने व जलाने दिया जाता है। जबकि वन्य पेंड़ो की संरक्षण की आवश्कता है। आज भारी मात्रा मे सा, सराई एवं कर्रा जैसे लकड़ियों को कोचियों के पास बेचने का धंधा बना लिया है। और बिलाईगढ़ बैरियर से लाखो की लकड़िया निकलती है। जिसमे स्वयं वन परिक्षेत्र अधिकारी बैठते हैं। साथ ही वन्य भूमि पर अपने करीबियों को काबिज करते जाना समझ से परे है। वन्य प्राणियों को करंट तार लगाकर उनकी हत्या कर दिया जाता है। उनका ना तो कोई आंकड़ा है, और ना ही उनके पोस्टमार्टम का कोई हिसाब है। बिना पोस्टमार्टम के मरे हुए जीवों को गायब कर दिया जाता है। पौधा रोपण के नाम पर लाखों करोड़ों रुपये आहरण कर गबन कर दिया जाता है। कक्ष क्रमांक 407 झरनी RDF, कक्ष क्रमांक 438 धनसिर सलिहा एन.आर., जमनारडीह RDF, तेंदुदरहा NR, गाताडीह RDF तार फेंसिंग घेराव ये सभी कार्यों को मार्च तक पूर्ण हो जाना था जो अभी तक पूर्ण नहीं हुआ है और इसका रेता, गिट्टी, मटेरियल और मजदूरी का पैसा निकल चूका है। इतना भ्रष्टाचारी वन परिक्षेत्र अधिकारी आशिफ खान द्वारा अपना जेब भरने का कार्य किया जा रहा है। मैंने सारंगढ़ बिलाईगढ़ कलेक्टर श्री कनौजे जी को भ्रष्ट अधिकारी के ऊपर कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है और ज्ञापन सौंपा है। अगर इस पर कार्यवाही नहीं होती, तो जनपद क्षेत्र के जनमानस अपने कार्यकर्ताओ के साथ उग्र आंदोलन करूँगा।

वही कलेक्टर संजय कनौजे ने कमेटी गठित कर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad

छत्तीसगढ़ के सभी जिलों एवं तहसीलों में रिपोर्टर की आवश्यकता है। इच्छुक तथा अनुभवी व्यक्ति संपर्क करें 8959599895 पर। या ऊपर दिए गए JOIN REPORTER बटन पर क्लिक करके आवेदन फॉर्म भरें और सबमिट कर दें।