Type Here to Get Search Results !

Breaking News Animation

Category (Heading)

Live TV & E Paper

Reporter Join

सरकार ने नहीं सुनी मांग, तो गिदपुरी - मेटकुला के ग्रामीणों ने उठाया यह कदम

सरकार ने नहीं सुनी मांग, तो ग्रामीणों ने उठाया यह कदम

छत्तीसगढ़ 24 खबर | रिपोर्टर रोहित चेरकिया


 बलौदाबाजार। बलौदा बाजार जिले के कसडोल ब्लॉक अंतर्गत आने वाले दूरस्थ क्षेत्र के ग्राम मेटकुला - गिधपुरी के बीच डोकरबहाल पुल की हालत बहुत ही जर्जर हो चुकी है। जिससे क्षेत्र वासियों को आवागमन में बड़ी परेशानी रही है। अपनी जान को जोखिम में डालकर चलना पड़ता है। बरसात के दिनों में लोगों को नाला पार कर किराना सामग्री लेने के लिए बया पिथोरा जाना पड़ता है, तथा इसी रास्ते से बच्चों को स्कूल कॉलेज जाना पड़ता है। जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों द्वारा लगतार शासन प्रशासन से मरम्मत कार्य के लिए मांग किया गया लेकिन सरकार ने ग्रामीणों की एक भी नहीं सुनी। कई बार शिविरों में भी आवेदन किया लेकिन आवेदन सिर्फ कागज बनकर रह गया। समस्या का समाधान नहीं हुआ। इस समस्या को देखते हुए ग्रामीणों ने ठान लिया हम लोग खुद ही मरम्मत कार्य करेंगे। और इसी जज्बा और जुनून के साथ , और वन विभाग के सहयोग से यह मरम्मत कार्य किया जा रहा है।

 इस कार्य में ग्राम समिति का अध्यक्ष राधेश्याम रामेश्वर बुडेक, रामकुमार यादव, तीर्थ भोई, माधव मांझी, जयराम दीवान, हनुमान बरिहा, अनिल साहू बीट गार्ड, गणेशराम भोई, नरेश भोई, उदल भोई एवं समस्त ग्रामीणों व वन विभाग का सहयोग रहा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad

छत्तीसगढ़ के सभी जिलों एवं तहसीलों में रिपोर्टर की आवश्यकता है। इच्छुक तथा अनुभवी व्यक्ति संपर्क करें 8959599895 पर। या ऊपर दिए गए JOIN REPORTER बटन पर क्लिक करके आवेदन फॉर्म भरें और सबमिट कर दें।